लेनोवो ने एमडब्ल्यूसी 2018 में लॉन्च किए 2 नए लैपटॉप, जानिए स्पेसिफिकेशन और कीमत

टेक्नॉलजी के 'महासमर' एमडब्ल्यूसी 2018 में एक के बाद एक उत्पाद लॉन्च होने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में लेनोवो ने योगा सीरीज़ के दो नए लैपटॉप लॉन्च किए हैं। कंपनी ने योगा 730 लैपटॉप को 13 और 15 इंच वेरिएंट में उतारा है।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 27 फरवरी 2018 10:28 IST
ख़ास बातें
  • एमडब्ल्यूसी 2018 में एक के बाद एक उत्पाद लॉन्च होने का सिलसिला जारी
  • लेनोवो ने योगा सीरीज़ के दो नए लैपटॉप लॉन्च किए
  • कंपनी ने योगा 730 लैपटॉप, योगा 530 लैपटॉप लॉन्च किया
टेक्नॉलजी के 'महासमर' एमडब्ल्यूसी 2018 में एक के बाद एक उत्पाद लॉन्च होने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में लेनोवो ने योगा सीरीज़ के दो नए लैपटॉप लॉन्च किए हैं। कंपनी ने योगा 730 लैपटॉप को 13 और 15 इंच वेरिएंट में उतारा है। इसके अलावा योगा 530 लैपटॉप भी लॉन्च किया गया है। लेनोवो योगा 730 और योगा 530 को फ्लेक्स 14 भी कहा जाता है। इन्हें इंटेल के 8वें जेनरेशन वाले प्रोसेसर और अलेक्ज़ा सपोर्ट की देकर अपग्रेड किया गया है। नया योगा 2 इन 1 लैपटॉप 8वें जेनरेशन वाले इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर से लैस है। 15 इंच वाले योगा 730 में एनवीडिया जीफोर्स जीटीएक्स 1050 ग्राफिक्स और फुल साइज कीबोर्ड के विकल्प शामिल हैं। नया योगा 730 लैपटॉप अल्ट्रा-एचडी आईपीएस टचस्क्रीन के साथ आया है, वहीं योगा 530 में भी फुल एचडी टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। इनके किनारे पतले हैं। लैपटॉप के साथ यूज़र को विकल्प के तौर पर लेनोवो पेन 2 भी दिया जाएगा, जिसकी सेंसिटिविटी 4,096 लेवल है। इसके ज़रिए यूज़र राइट, ड्रॉ जैसे काम कर पाएंगे।


सुरक्षा को मज़बूत बनाते हुए लेनोवो ने इनमें विंडोज़ हेलो के ज़रिए इंटीग्रेटिड फिंगरप्रिंट रीडर दिया है। हालांकि, कंपनी ने इससे भी दिलचस्प बदलाव योगा 730 में दो वॉयस इनेबल्ड असिस्टेंट देकर किया है। यह फीचर नए फार-फील्ड माइक्रोफोन जोड़ने से ही संभव हो पाया है। वज़न की बात करें तो योगा 730 का 15 इंच वाला वेरिएंट 1.89 किलो वज़नी है। वहीं, इसके 13 इंच वाले वेरिएंट की वज़न 1.12 किलो है। इसके अतिरिक्त 14 इंच वाला योगा 530 1.6 किलो वज़नी है। नये योगा 730 के 13 इंच वेरिएंट की बैटरी को लेकर दावा है कि यह 11.5 घंटे तक चलेगी। वहीं, 15 इंच वेरिएंट की बैटरी लैपटॉप को 11 घंटे तक 'जिंदा' रखेगी। लेनोवो ने दावा किया है कि उसके योगा 530 और योगा 730 (13 इंच वेरिएंट) में रैपिड चार्ज तकनीक है, जिससे यूज़र 15 मिनट की चार्जिंग में लैपटॉप को 2 घंटे तक आराम से इस्तेमाल कर पाएंगे।

अब आते हैं कीमत और उपलब्धता पर। लेनेवो पेन2 समेत 13 इंच वाले योगा 730 की कीमत लगभग 80,000 रुपये से शुरू होगी। यह अप्रैल से उपलब्ध हो जाएगा। वहीं 15 इंच वाला मॉडल, पेन2 के साथ खरीदने पर लगभग 87,900 रुपये अदा करने होंगे। यह भी अप्रैल तक उपलब्ध करवा दिया जाएगा। 14 इंच वाले योगा 530 लैपटॉप की कीमत लगभग 43,900 रुपये होगी। इसे जून में उपलब्ध करवाया जाएगा। ध्यान रहे, योगा 530 को यूएस में फ्लेक्स 14 नाम से जाना जाता है। इसके अलावा बता दें कि लेनोवो ने एमडब्ल्यूसी 2018 में अपने 3 क्रोमबुक भी प्रदर्शित किए। बता दें कि कंपनी 100ई, 300ई और 500ई को सीईएस 2018 में लॉन्च कर चुकी है लेकिन अब ये बिक्री के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। नए फीचर में बदला हुआ डिज़ाइन, टच और पेन शामिल है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Lenovo, Lenovo Yoga 530, Lenovo Yoga 730, MWC, MWC 2018
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  2. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  3. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  4. 11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor X80 Pro Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone और iPad जल्द हो सकते हैं महंगे
  2. Pebble ने लॉन्च किया Qore View फिटनेस बैंड, 30 दिन बैटरी चलने का दावा
  3. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  4. 11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor X80 Pro Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  6. न कंप्रेसर होगा, न गैस! चुंबक से चलेंगे फ्रिज और AC, जानें क्या है मैग्नेटिक कूलिंग तकनीक
  7. Oppo Find N7 हो सकता है कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन
  8. Tecno Camon Slim हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5600mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Coolpad Cool 80 हुआ लॉन्च: जानें 90Hz डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज वाले बजट फोन की कीमत
  10. Xiaomi 18 Pro में प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर के साथ मिल सकता है 2K डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.