Lenovo ने लॉन्च किया बजट गेमिंग मॉनिटर, 27 इंच डिस्प्ले, 280Hz रिफ्रेश रेट

Lenovo Legion 27-1r को कंपनी ने अफॉर्डेबल गेमिंग मॉनिटर के तौर पर लॉन्च किया है।

Lenovo ने लॉन्च किया बजट गेमिंग मॉनिटर, 27 इंच डिस्प्ले, 280Hz रिफ्रेश रेट

Photo Credit: Lenovo

Lenovo Legion 27-1r गेमिंग मॉनिटर में 27 इंच का IPS डिस्प्ले लगा है।

ख़ास बातें
  • इसमें 27 इंच का IPS डिस्प्ले लगा है।
  • मॉनिटर में IPS पैनल लगा है जो 99% sRGB कलर स्पेस कवर करता है।
  • इसमें 400 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है।
विज्ञापन

Lenovo ने बजट गेमिंग मॉनिटर Lenovo Legion 27-1r को मार्केट में लॉन्च किया है। जैसा कि नाम से पता चलता है, इसमें 27 इंच बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। यह 280Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। गेमिंग मॉनिटर में IPS पैनल लगा है जो 99% sRGB कलर स्पेस कवर करता है। इसमें 400 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। आंखों की सुरक्षा के लिए यह मॉनिटर लो ब्लू लाइट EyeSafe 2.0 सर्टिफिकेशन से लैस किया गया है। यह 100 x 100mm VESA माउंट के साथ आता है। आसानी से इसे दीवार पर भी लगाया जा सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में विस्तार से। 

Lenovo Legion 27-1r Price

Lenovo Legion 27-1r को कंपनी ने घरेलू मार्केट में लॉन्च किया है। चीन में इसकी कीमत 789 युआन (लगभग 11,000 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट और JD.com से खरीदा जा सकता है। 

Lenovo Legion 27-1r Specifications

Lenovo Legion 27-1r को कंपनी ने अफॉर्डेबल गेमिंग मॉनिटर के तौर पर लॉन्च किया है। इसमें 27 इंच का IPS डिस्प्ले लगा है। यह 1920 x 1080 पिक्सल वाले फुलएचडी रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। गेमिंग मॉनिटर में 280Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 0.5ms MPRT रेस्पॉन्स टाइम है। डिस्प्ले डिवाइस में VESA AdaptiveSync और Nvidia G-Sync का सपोर्ट है जिसकी मदद से यह स्क्रीन टियर को कम करता है, साथ ही गेमप्ले को स्मूद बनाता है। 

गेमिंग मॉनिटर में IPS पैनल लगा है जो 99% sRGB कलर स्पेस कवर करता है। इसमें 400 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। मॉनिटर 8-bit कलर डेप्थ सपोर्ट करता है। इसमें 16.7 मिलियन कलर्स का सपोर्ट दिया गया है। आंखों की सुरक्षा के लिए यह मॉनिटर लो ब्लू लाइट EyeSafe 2.0 सर्टिफिकेशन से लैस किया गया है। 

कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें इनपुट के लिए एक DisplayPort 1.4 दिया गया है। वहीं, मॉनिटर में दो HDMI 2.1 TMDS इनपुट पोर्ट हैं। कंपनी के अनुसार 280Hz रिफ्रेश रेट का लाभ उठाने के लिए इसका DisplayPort से कनेक्टेड होना अनिवार्य है। जबकि HDMI पोर्ट से 240Hz तक का सीमित रिफ्रेश रेट मिल सकता है। कंपनी ने इसके साथ एडजस्ट हो सकने वाला स्टैंड दिया है। यह 100 x 100mm VESA माउंट के साथ आता है। आसानी से इसे दीवार पर भी लगाया जा सकता है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में क्रिप्टो एक्सचेंजों को देनी होगी ट्रांजैक्शंस की जानकारी
  2. Redmi 17 4G लॉन्च होगा 50MP दो कैमरा, 7500mAh बैटरी के साथ! फुल स्पेसिफिकेशंस लीक
  3. 100W पावर वाला अल्ट्रा स्लिम चार्जर Ugreen ने किया लॉन्च, लैपटॉप भी कर सकता है चार्ज
  4. Lenovo ने लॉन्च किया बजट गेमिंग मॉनिटर, 27 इंच डिस्प्ले, 280Hz रिफ्रेश रेट
  5. Vivo X300e होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 12GB रैम, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. Specialized ने लॉन्च की S-Works Turbo प्रीमियम माउंटेन इलेक्ट्रिक बाइक, कीमत 12.55 लाख रुपये के करीब!
  7. Samsung यूजर्स जरा संभलकर! अब पासवर्ड भूले तो परमानेंट लॉक हो जाएगा फोन! One UI 9.0 में आई तगड़ी सिक्योरिटी
  8. 4 हजार सस्ता खरीदें Vivo V70 FE 5G, अबतक का सबसे बड़ा डिस्काउंट पाने का मौका
  9. फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में Samsung, Huawei को कड़ी टक्कर देगा iPhone Ultra!
  10. तो सस्ते हो जाएंगे स्मार्टफोन! मैमोरी चिप की कमी पर आया बड़ा अपडेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »