Lenovo लैपटॉप को बनाएं स्मार्ट स्क्रीन, Amazon का नया शो-मोड फीचर

एक ब्लॉग पोस्ट में अमेजॉन ने कहा कि यह नया शो-मोड कई एलेक्सा फीचर्स को सपोर्ट करता है। Lenovo ने सबसे पहले शो मोड को CES 2021 में अनाउंस किया था।

Lenovo लैपटॉप को बनाएं स्मार्ट स्क्रीन, Amazon का नया शो-मोड फीचर

Lenovo लैपटॉप यूजर अभी कुछ चुनिंदा देशों में शो-मोड को यूज कर सकते हैं

ख़ास बातें
  • Lenovo का Show Mode जल्द ही दूसरे लैपटॉप मॉडल्स में भी दिखेगा
  • लैपटॉप पर Alexa app के द्वारा शो-मोड को एक्टिवेट किया जा सकता है
  • शो-मोड शुरू करने के लिए “Alexa, open Show Mode” वॉइस कमांड देनी होती है
विज्ञापन
Lenovo के कुछ लैपटॉप मॉडल अब Amazon के नए शो-मोड को सपोर्ट करेंगे जो कि कंप्यूटर को एक ही कमांड में एक स्मार्ट स्क्रीन में तब्दील कर देती है। इस फीचर की मदद से आप अपने लैपटॉप को स्मार्ट डिस्पले की तरह यूज कर सकते हैं। साधारण वॉइस कमांड की मदद से आप ट्रेंडिंग न्यूज स्टोरी, म्यूजिक सुनने के अलावा टाइमर सेट करने जैसे काम अपने रूम के किसी भी कोने से कर सकते हैं। अमेजॉन का कहना है कि यह वॉइस फर्स्ट, संवादात्मक एलेक्सा अनुभव लिनोवो के कुछ चुनिंदा मॉडल जैसे Lenovo Yoga, IdeaPad, और ThinkPad में जल्द ही रोल आउट कर दिया जाएगा। बता दें कि ये सभी मॉडल Windows 10 सॉफ्टवेयर पर चलते हैं।

एक ब्लॉग पोस्ट में अमेजॉन ने कहा कि यह नया शो-मोड कई एलेक्सा फीचर्स को सपोर्ट करता है। इसके द्वारा आप विभिन्न विषयों जैसे पॉपुलर रेसिपी, गेम प्ले, रिमांइडर सेट करना, टू-डू लिस्ट बनाना, ऑडिबल से एलेक्सा द्वारा पसंदीदा ऑडियोबुक पढ़वाना आदि कई काम कर सकते हैं। साथ ही यूजर कई कम्पेटिबल डिवाइसेज को भी लैपटॉप के द्वारा कंट्रोल कर सकते हैं। Show Mode को कम्पेटिबल कंप्यूटर पर शुरू करने के लिए आपको कहना होता है- “Alexa, open Show Mode” या अपने लैपटॉप पर Alexa app में Show Mode बटन पर क्लिक करना होता है।

कंपनी ने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि शो-मोड के ‘set it and forget it' एलेक्सा एक्पीरियंस के साथ यूजर अब एलेक्सा से एक बड़ी स्क्रीन पर बात कर सकते हैं। इसके लिए आपको लैपटॉप के सामने आने की जरूरत नहीं है या हर बार अपने फोन के पास जाने की जरूरत नहीं है।

फिलहाल भारत, आस्ट्रिया, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, आयरलैंड, जापान, न्यूजीलैंड, यूके और यूएस में यह शो-मोड चुनिंद एलेक्सा कम्पेटिबल मॉडल जैसे Lenovo Yoga, IdeaPad, and ThinkPad पीसी पर उपलब्ध होगा। ये सभी Windows 10 पर ऑपरेट करते हैं।

Lenovo ने सबसे पहले शो मोड को CES 2021 में अनाउंस किया था जहां पर कहा गया था कि Yoga Slim 9i, Yoga 9i, Yoga 7i, Yoga AIO 7 और IdeaPad 5 सीरीज में यह फीचर सबसे पहले आएगा। बाधा रहित अनुभव पाने के लिए लिनोवो अपने यूजर्स को सलाह देता है कि डिवाइसेज ओपन लिड के साथ अनलॉक रहे और फार-फील्ड माइक को सपोर्ट करती हो। अमेजॉन ने कहा कि अब कंपनी कम्पेटेबिलिटी का दायरा बढ़ाने की सोच रही है और शो-मोड जल्द ही साल के अंत तक अन्य कंप्यूटर मॉडल्स पर भी उपलब्ध हो जाएगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Alexa Show Mode
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  2. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  3. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  5. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  6. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
  7. Facebook, Instagram रात को 12 से सुबह 6 बजे तक रहेगा बंद! Meta ने लिया अबतक का सबसे बड़ा फैसला
  8. Instagram पर ₹8.5 करोड़ का स्कैम, August 25 ने बड़े खुलासे के लिए यूजर्स से लिए ₹500, वीडियो में दिखा क्या?
  9. 87% ग्राहक परफॉर्मेंस देखकर खरीदते हैं लैपटॉप, Amazon के Tech सर्वे में खुलासा
  10. Samsung का फ्लैगशिप फोन मिल रहा ₹23,999 सस्ता, ये ई-कॉमर्स साइट दे रही तगड़ा ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »