लेनोवो एयर 13 प्रो देगा शाओमी मी नोटबुक एयर को चुनौती

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 28 जुलाई 2016 17:21 IST
ख़ास बातें
  • लेनोवो एयर 13 प्रो पहले ही प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध है
  • लेनोवो के इस लैपटॉप के स्पेसिफिकेशन लगभग मी नोटबुक एयर जैसे हैं
  • लेनोवो एयर 13 प्रो में फिंगरप्रिंट रिकग्निशन फीचर दिया गया है
शाओमी ने बुधवार को ही मी नोटबुक एयर पेश किया था और इसकी कीमत व स्पेसिफिकेशन के चलते खासी सुर्खियां भी बटोरीं। अब उम्मीद के मुताबिक, दूसरे लैपटॉप निर्माता भी पीछे रहने वाले नहीं थे। और अब लेनोवो ने अपने एयर 13 प्रो लैपटॉप का ऐलान कर दिया है। इस लैपटॉप के स्पेसिफिकेशन लगभग शाओमी मी नोटबुक एयर जैसे ही हैं।

लेनोवो के एयर 13 लैपटॉप में 13.3 इंच आईपीएस डिस्प्ले और इंटेल आई5-6200यू प्रोसेसर दिया गया है। लैपटॉप का वज़न 1.29 किलोग्राम है जबकि मी नोटबुक एयर 1.28 किलोग्राम भारी है। इस लैपटॉप में 256 जीबी की एसएसडी स्टोरेज और 4 जीबी रैम है। लेनोवो का लैपटॉप 1.48 सेंटीमीटर पतला है और इसमें 2 जीबी एनविडिया जीटी940एमएक्स ग्राफिक्स कार्ड दिया गया है।

लेनोवो के लैपटॉप में दिया गया फिंगरप्रिंट रिकग्निशन इसे शाओमी मी नोटबुक एयर से अलग करता है। फिंगरप्रिंट रिकग्निशन एक काम का फीचर है और मी नोटबुक एयर में इसका ना होने से शायद लेनोवो को फायदा मिल सके।

लेनोवो एयर 13 प्रो प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध है और फिलहाल इसकी कीमत 4,999 चीनी युआन (करीब 51,400 रुपये) है। बता दें कि शाओमी मी नोटबुक एयर के 13.3 इंच वेरिएंट को भी इसी कीमत के साथ पेश किया गया है। हालांकि, खबर है कि लेनोवो के लैपटॉप को प्री-सेल अवधि खत्म होने के बाद 5,499 चीनी युआन (करीब 55,400 रुपये) में बेचा जाएगा।
Advertisement

शाओमी मी नोटबुक एयर में भले ही फिंगरप्रिंट रिकग्निशन फीचर ना दिया गया हो लेकिन इस लैपटॉप को मी बैंड 2 के जरिए अनलॉक किया जा सकता है जो लैपटॉप के ब्लूटूथ 4.1 वर्जन कनेक्टिविटी से इनेबल होता है। बात करें प्रतिद्वंदिता की तो इन दोनों ही लैपटॉप में कीमत के हिसाब से बेहद अच्छे फीचर दिए गए हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Laptops, Lenovo Air 13 Pro, PCs, Xiaomi Mi Notebook Air
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.