Jio अब बजट रेंज में लॉन्च करेगा लैपटॉप, ये होंगे फीचर्स

JioBook में एक मिनी HDMI कनेक्टर, डुअल-बैंड वाई-फाई और ब्लूटूथ जैसे  शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 5 मार्च 2021 15:52 IST
ख़ास बातें
  • JioBook को बजट सेगमेंट में लॉन्च कर सकती है मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी
  • Android पर आधारित कस्टम OS और Snapdragon 665 चिपसेट से हो सकता है लैस
  • डिज़ाइन दिखाने वाली एक प्रोटोटाइप तस्वीर भी की गई है लीक

JioBook को Snapdragon 665 चिपसेट और 4GB तक रैम के साथ लॉन्च किया जा सकता है

Reliance Jio कथित तौर पर "JioBook" नाम के एक किफायती लैपटॉप पर काम कर रहा है। कहा जा रहा है कि नया लैपटॉप Android पर आधारित कस्टम स्किन पर आधारित होगा, जिसका नाम JioOS होगा। यह Jio ऐप्स के साथ आ सकता है। JioBook में 4G LTE सपोर्ट होने की बात भी कही गई है। 2018 की एक रिपोर्ट में भी कहा गया था कि Jio इस क्षेत्र में काम कर रहा है। मुंबई स्थित दूरसंचार ऑपरेटर पहले से ही अपने किफायती डेटा और किफायती JioPhone की बदौलत घरेलू मार्केट में काफी नाम कमा चुका है।

XDA की रिपोर्ट कहती है कि Jio ने JioBook को बनाने के लिए चीनी कंपनी Bluebank Communication Technology (ब्लूबैंक कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी) के साथ साझेदारी की है। यह कंपनी अपने कारखानों में पहले से JioPhone बना रही है।
Advertisement

XDA Developers का कहना है कि उसने आंतरिक दस्तावेजों से यह जानकारी एकत्र की है कि JioBook को पिछले साल सितंबर की शुरुआत से विकसित किया जा रहा है 2021 की पहली छमाही तक इसे लॉन्च करने की योजना है। अगले महीने के मध्य तक इस डिवाइस का प्रोडक्ट वैलिडेशन टेस्ट शुरू होने की उम्मीद है। JioBook के प्रोटोटाइप की एक तस्वीर भी साझा की गई है, जो हमें इसके डिज़ाइन की एक झलक दिखाती है।
 

लीक की गई तस्वीर लैपटॉप को विंडोज के साथ दिखाती है, लेकिन डिवाइस के विंडोज पर चलने की उम्मीद नहीं है, इसलिए ऐसा हो सकता है कि JioBook का फाइनल प्रोडक्ट डिज़ाइन कुछ अलग हो।
Advertisement
 

JioBook specifications (expected)

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो XDA Developers की रिपोर्ट बताती है कि JioBook के वर्तमान प्रोटोटाइप में 1,366x768 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाले डिस्प्ले के साथ Qualcomm Snapdragon 665 चिपसेट और Snapdragon X12 4G मॉडेम शामिल है। लैपटॉप को कई वेरिएंट्स में टेस्ट किया गया है और इनमें से एक मॉडल में 2GB LPDDR4x रैम और 32GB eMMC स्टोरेज है। एक अन्य मॉडल भी है, जिसमें 4GB LPDDR4x रैम और 64GB eMMC 5.1 स्टोरेज शामिल होने की बात कही गई है।

JioBook में एक मिनी HDMI कनेक्टर, डुअल-बैंड वाई-फाई और ब्लूटूथ जैसे  शामिल हो सकते हैं। इसे थ्री-एक्सिस एक्सीलेरोमीटर और क्वालकॉम ऑडियो चिप से लैस भी बताया गया है।
Advertisement

Jio इस लैपटॉप में अपने नेटिव ऐप जैसे कि JioStore, JioMeet और JioPages भी शामिल कर सकता है। इसके अलावा, इसमें कथित तौर पर Microsoft प्रोडक्ट्स जैसे Microsoft Teams, Microsoft Edge और Office भी शामिल होंगे।
Advertisement

JioBook की कीमत और उपलब्धता को लेकर फिलहाल किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की गई है। हालांकि, लैपटॉप के इस साल के अंत में बजट सेगमेंट के तहत उपलब्ध होने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , JioBook, JioBook specifications, Jio Laptop
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  4. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  8. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  2. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  4. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  5. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  7. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  9. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  10. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.