इंटरनेशनल PC की शिपमेंट्स में बड़ी गिरावट, Lenovo का पहला रैंक बरकरार

दूसरी तिमाही में PC की शिपमेंट्स में Lenovo का लगभग 24.4 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहला स्थान है। चीन की इस कंपनी की शिपमेंट्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 2.1 प्रतिशत की गिरावट हुई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 जुलाई 2026 23:50 IST
ख़ास बातें
  • इंटरनेशनल मार्केट में PC की शिपमेंट घटकर लगभग 6.82 करोड़ यूनिट्स की हैं
  • इस मार्केट में चाइनीज डिवाइसेज मेकर Lenovo का पहला स्थान है
  • HP ने 19.1 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर HP का 19.1 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरा स्थान है

Photo Credit: Lenovo

इस वर्ष की दूसरी तिमाही में पर्सनल कंप्यूटर (PC) के इंटरनेशनल मार्केट में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 4.9 प्रतिशत की कमी हुई है। इसके पीछे मेमोरी चिप और की शॉर्टेज और कुछ देशों के बीच तनाव दैसे कारण हैं। इस मार्केट में चाइनीज डिवाइसेज मेकर Lenovo का पहला स्थान है। 

इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (IDC) की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि मौजूदा वर्ष की दूसरी तिमाही में इंटरनेशल मार्केट में PC की शिपमेंट्स 4.9 प्रतिशत गिरकर लगभग 6.82 करोड़ यूनिट्स की हैं। इस मार्केट में लगातार नो तिमाहियों में बढ़ोतरी के बाद यह गिरावट हुई है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके पीछे मेमोरी चिप की शॉर्टेज एक बड़ा कारण है। इसके अलावा भू-राजनितिक कारणों का भी इस मार्केट पर असर पड़ा है। 

दूसरी तिमाही में PC की शिपमेंट्स में Lenovo का लगभग 24.4 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहला स्थान है। चीन की इस कंपनी की शिपमेंट्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 2.1 प्रतिशत की गिरावट हुई है। अमेरिकी डिवाइसेज मेकर HP ने इस मार्केट में 19.1 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। हालांकि, HP की शिपमेंट्स में लगभग नौ प्रतिशत की कमी हुई है। Dell का लगभग 13.6 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ तीसरा स्थान है। इस चाइनीज डिवाइसेज मेकर की शिपमेंट्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग पांच प्रतिशत की गिरावट हुई है। 

PC के मार्केट में अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी Apple का लगभग 9.9 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ चौथा स्थान है। MacBook जैसे प्रीमियम लैपटॉप बनाने वाली एपल की शिपमेंट्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 10.1 प्रतिशत बढ़ी हैं। IDC का मानना है कि इस मार्केट में स्थितियों में जल्द सुधार होने की संभावना नहीं है। IDC ने बताया, "मैक्रो स्थितियों के खराब होने और मेमोरी कंपोनेंट्स की शॉर्टेज की वजह से स्थिति में जल्द सुधार होना मुश्किल है। दूसरी छमाही में ग्रोथ रेट में भारी गिरावट हो सकती है। वेंडर्स ने प्राइस में बढ़ोतरी के लिए तैयारी शुरू कर दी है।" एपल को हाल ही में MacBook Neo के लॉन्च से फायदा मिला है। दुनिया भर में लोकप्रिय आईफोन बनाने वाली इस कंपनी ने मार्केट की स्थिति के अनुसार प्राइसेज में बढ़ोतरी की है। हालांकि, कॉस्ट के समान प्रेशर का सामना कर रही अन्य डिवाइसेज मेकर्स की तुलना में एपल की स्थिति बेहतर है। 
  

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.