Xiaomi, Apple, Dell सहित इन सभी कंपनियों को भारत ने दिया लैपटॉप आयात करने का लाइसेंस

कंपनियों को सितंबर 2024 तक वैध प्राधिकरण के साथ एक पोर्टल पर आयात की मात्रा और मूल्य रजिस्टर करना होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 नवंबर 2023 20:48 IST
ख़ास बातें
  • सरकार ने कुल 110 कंपनियों को लैपटॉप, टैबलेट और PC आयात करने की मंजूरी दी
  • Dell, Xiaomi, IBM, ASUS, Lenovo, HP, Apple, Samsung और Acer है बड़े नाम
  • मॉनिटरिंग के लिए एक खास इंपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम भी बनाया है
Apple, Xiaomi, Samsung, Dell सहित कुछ अन्य ब्रांड्स को भारत ने कथित तौर पर लैपटॉप, टैबलेट और पर्सनल कंप्यूटर (PC) आयात करने की मंजूरी दे दी है। हालांकि, सरकार ने एक मैनेजमेंट सिस्टम बनाया है, जिसमें शिपमेंट को मॉनिटर किया जाएगा। लाइसेंस प्राप्त करने वाली कंपनियों की कुल संख्या 110 बताई गई है।

Reuters ने दो सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया है कि भारत सरकार ने कुल 110 कंपनियों को लैपटॉप, टैबलेट और PC आयात करने की मंजूरी दी है। सरकार ने एक मैनेजमेंट सिस्टम तैयार किया है, जिसके तहत आयात पर निगरानी रखी जाएगी। यह नया "इंपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम" बुधवार से लागू हो चुका है। इन कंपनियों में से कुछ बड़े नामों में Dell, Xiaomi, IBM, ASUS, Lenovo, HP, Apple, Samsung और Acer है।

भारत ने उद्योग और अमेरिका की आलोचना के बाद लाइसेंसिंग व्यवस्था लागू करने की पिछली योजना को वापस ले लिया था। बता दें कि कुछ महीनों पहले सरकार ने आयात को लेकर नियमों को सख्त किया था और इसमें लगभग प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन बाद में एक मैनेजमेंट सिस्टम तैयार कर कंपनियों को आयात की मंजूरी दी थी।

कंपनियों को सितंबर 2024 तक वैध प्राधिकरण के साथ एक पोर्टल पर आयात की मात्रा और मूल्य रजिस्टर करना होगा।
Advertisement

नया आयात मैनेजमेंट सिस्टम पर्सनल कंप्यूटर, माइक्रो कंप्यूटर, मेनफ्रेम या बड़े कंप्यूटर और डेटा सेंटर मशीनों पर लागू होती है। नई प्रणाली के पीछे शिपमेंट की निगरानी करना और बाजार में सुचारू सप्लाई सुनिश्चित करते हुए सप्लाई चेन में विश्वास स्थापित करना कारण है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  4. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  5. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  11. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  12. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  14. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  6. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.