एचपी ओमन गेमिंग लैपटॉप और डेस्कटॉप भारत में लॉन्च

एचपी ओमन गेमिंग लैपटॉप और डेस्कटॉप भारत में लॉन्च
विज्ञापन
बुधवार को एचपी ने भारत में अपनी पीसी गेमिंग सीरीज़ 'ओमन' का विस्तार किया। कंपनी 14 मार्च से पांच नोटबुक, एक मॉनिटर, एक डेस्कटॉप मॉडल, और दूसरे एक्सेसरी उपलब्ध कराएगी। विडोज़ 10 होम आधआिरत लैपटॉप और डेस्कटॉप यूनिट की शुरुआती कीमत 79,990 रुपये से 1,69,990 रुपये तक है। नए 'ओमन' पोर्टफोलियो की बिक्री देश में www.hpshopping.in, चुनिंदा एचपी वर्ल्ड स्टोर और बड़े ई-कॉमर्स पोर्टल पर होगी।

एचपी के ओमन सीरीज़ में मुख्य आकर्षण गेमिंग प्रोडक्ट और 15.6 इंच व 17.3 इंच स्क्रीन साइज़ में आने वाले नोटबुक हैं। इसमें लेटेस्ट सातवीं जेनरेशन का इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर और एनविडिया जीफोर्स जीटीएक्स ग्राफिक्स दिया गया है। एचपी ओमन 17 में वीआर सपोर्ट के साथ दिया गया है। और इसके बेस मॉडल में 17.3 इंच फुल एचडी डिस्प्ले, सातवीं जेनरेशन का क्वाड-कोर आई7-7700एचक्यू प्रोसेसर, एनविडिया जीफोर्स जीटीएक्स 1060 ग्राफिक्स, 16 जीबी डीडीआर4 रैम, 128 जीबीब स्टोरेज के साथ एक टीबी 7200 आरपीएम एचडीडी और डुअल स्पीकर के साथ बैंग एंड ऑल्युफ्सन के स्पीकर दिए गए हैं। ओमन 17 लैपटॉप 1,39,000 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध होगा।

एचपी ओमन 15 के बेस वेरिएंट में 15.6 इंच फुल एचडी डिस्प्ले, सातवीं जेनरेशन का इंटेल कोर आई5-7300 एचक्यू प्रोसेसर, 8 जीबी डीडीआर4 रैम और एनविडियया जीफोर्स जीटीएक्स 1050 ग्राफिक्स दिए गए हैं। ओमन 15 लैपटॉप 79,990 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध होगा। इसमें 1 टीबी 7200 आरपीएम एचडीडी है।

एचपी ओमन 870 डेस्कटॉप की शुरुआाती कीमत 1,39,990 रुपये है। इस डेस्कटॉप में 3 जीबी एनविडिया जीफोर्स जीटीएक्स 1060 ग्राफिक्स, 16 जीबी डीडीआर4 रैम, सातवीं जेनरेशन का इंटेल कोर आई7-7700एचक्यू ओवरक्लोक प्रोसेसर, 128 जीबी एसएसडी और 2 टीबी 7200 आरपीएम एचडीडी है। यह डेस्कटॉप तीन साल की मैन्युफैक्चरिंग वारंटी के साथ आता है।

ओमन एक्सेसरी को स्टीसीरीज़ के साथ हुई साझेदारी के तहत लॉन्च किया गया था। और इसमें हेडसेट, कीबोर्ड, माउस और एक माउसपैड शामिल हैं। इनकी कीमत क्रमशः 7,499 रुपये, 9,999 रुपये, 5,499 रुपये और 2,199 रुपये है।

याद दिला दें कि एचपी ने पहली बार ओमन सीरीज़ 2014 में पेश की थी। गेम खेलने वाले यूज़र को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने ओमन लैपटॉप लॉन्च किया था। इस लैपटॉप को मई 2015 में 1,59,990 रुपये की कीमत के साथ भारत में लॉन्च किया गया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HP, HP Omen, HP Omen 17, HP Omen Laptop, HP Omen 15, HP India, PCs, Laptops
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »