HP HyperX Omen 15 गेमिंग लैपटॉप भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस लैपटॉप का प्राइस 1,49,999 रुपये का है। इसे Shadow Black कलर में उपलब्ध कराया गया है। HP HyperX Omen 15 की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए की जाएगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 जनवरी 2026 20:19 IST
ख़ास बातें
  • यह लैपटॉप विशेषतौर पर गेमिंग और कंटेंट क्रिएशन के लिए बेहतर होगा
  • HP HyperX Omen 15 में 24 GB का RAM और 1 TB की स्टोरेज दी गई है
  • इस लैपटॉप में थर्मल मैनेजमेंट के लिए OMEN Tempest Cooling सिस्टम है

इसमें ग्राफिक्स के लिए Nvidia GeForce RTX 5060 Laptop GPU है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर HP ने भारत में HyperX Omen 15 गेमिंग लैपटॉप को लॉन्च किया है। यह लैपटॉप विशेषतौर पर गेमिंग और कंटेंट क्रिएशन के लिए बेहतर होगा। इसमें Intel Core i7 और RTX ग्राफिक्स के साथ हाई-रिफ्रेश वाला डिस्प्ले दिया गया है। हाल ही में इस लैपटॉप को CES में पेश किया गया था। HP HyperX Omen 15 में 70Wh की बैटरी दी गई है। इस लैपटॉप में थर्मल मैनेजमेंट के लिए OMEN Tempest Cooling सिस्टम है। इसमें 1,080 p फुल-HD वेबकैम HDR सपोर्ट और डुअल माइक्रोफोन के साथ है। 

HP HyperX Omen 15 का प्राइस, उपलब्धता

इस लैपटॉप का प्राइस 1,49,999 रुपये का है। इसे Shadow Black कलर में उपलब्ध कराया गया है। HP HyperX Omen 15 की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए की जाएगी। 

HP HyperX Omen 15 के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

इस लैपटॉप में 15.3 इंच WQXGA (2,560 × 1,600 पिक्सल्स) डिस्प्ले 180  Hz के रिफ्रेश रेट और 500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल, 16:10 आस्पेक्ट रेशो, एंटी-ग्लेयर कोटिंग और लो ब्लू लाइट सपोर्ट के साथ है। HP HyperX Omen 15 में 14th जेनरेशन  Intel Core i7-14650HX चिपसेट 16 कोर्स और 24 थ्रेड्स के साथ है। इसमें ग्राफिक्स के लिए Nvidia GeForce RTX 5060 Laptop GPU दिया गया है। इस लैपटॉप में थर्मल मैनेजमेंट के लिए OMEN Tempest Cooling सिस्टम दिया गया है। 

Advertisement

HP HyperX Omen 15 में 24 GB का RAM और 1 TB की स्टोरेज दी गई है। इस लैपटॉप की स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। यह Windows होम आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है। इसमें फुल साइज कीबोर्ड न्यूमेरिक कीपैड और RGB बैकलाइटिंग के साथ दिया गया है। इस लैपटॉप में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth, दो USB Type-A पोर्ट, एक USB Type-C पोर्ट और 3.5 mm ऑडियो जैक दिया गया है। HP HyperX Omen 15 में 1,080 p फुल-HD वेबकैम HDR सपोर्ट और डुअल माइक्रोफोन के साथ है। इस लैपटॉप में 280 W पावर एडैप्टर के साथ 70Wh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी लगभग 30 मिनटों में 50 प्रतिशत तक फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। HP HyperX Omen 15 का साइज 343 × 253 × 23.6 mm और भार लगभग 2.21 किलोग्राम का है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.