एचपी क्रोमबुक 13 जी1 लॉन्च, मेटल बॉडी और इंटेल कोर एम प्रोसेसर से है लैस

एचपी क्रोमबुक 13 जी1 लॉन्च, मेटल बॉडी और इंटेल कोर एम प्रोसेसर से है लैस
विज्ञापन
एचपी ने अब तक कई क्रोमबुक लॉन्च किए हैं। कंपनी ने गुरुवार को गूगल के साथ मिलकर मेटल बॉडी से बना नया क्रोमबुक 13 लैपटॉप पेश किया। एचपी क्रोमबुक 13 जी1 की कीमत 499 डॉलर है। इस लैपटॉप को कंपनी की अमेरिका की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। लैपटॉप की बिक्री इसी महीने से शुरू होगी।

एचपी क्रोमबुक 13 जी1 के डिजाइन की बात करें तो एल्युमिनियम बॉडी से बना यह लैपटॉप एचपी के जाने-पहचाने ग्लॉसी लोगो के साथ आता है। इस लैपटॉप में ऐप्पल के 12 इंच मैकबुक जैसी कई समानताएं हैं। लैपटॉप यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट करता है और इसमें कोई ईदरनेट पोर्ट नहीं है। लैपटॉप का डाइमेंशन 319.9x219.6x12.9 एमएम और वजन 1.29 ग्राम है। ऐप्पल मैकबुक से यह 13.1 एमएम पतला है, हालांकि, मैकबुक का वजन सिर्फ 0.92 ग्राम है।

एचपी का दावा है, ''बिजनेस इस्तेमाल के लिए बनाया गया यह लैपटॉप 'अल्ट्रा थिन' है और संवेदनशील डाटा को प्रोटेक्ट करने के लिए इसमें कई सिक्योरिटी ऐप मौजूद हैं।'' इसके अलावा इस लैपटॉप में 'क्रोमबुक के लिए पहले डॉकिंग सॉल्यूशन' होने का दावा भी किया गया है। इस फीचर से यह डुअल-एचडी डिस्प्ले, वायर्ड नेटवर्क एक्सेस और यूएसबी टाइप-सी के साथ ज्यादा चार्जिंग डिवाइस के साथ आता है। इसके अलावा यह एचपी एलीट यूएसबी-सी डॉकिंग स्टेशन भी ऑफर करता है।
 

क्रोम ओए पर चलने वाला क्रोमबुक 13 जी1 में 13.3 इंच का फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिजॉल्यूशन एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले है। इसके अलावा यह (1800x3200 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाले क्यूएचडी+ डिस्प्ले के साथ भी आता है। लैपटॉप सिक्स जेनरेशन इंटेल कोर एम प्रोसेसर (कोर एम3, कोर एम5, कोर एम7) या इंटेल पेंटियम 4405वाई प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 16 जीबी का एलपीडीडीआर3 1866 मेगाहर्ट्ज़ रैम है। ग्राफिक्स के लिए इंटेल एचडी 515 जीपीयू है।

मेटल बॉडी वाले इस क्रोमबुक में32 जीबी की ईेमएमसी 5.0 इनबिल्ट स्टोरेज है। वीडियो कॉल के लिए एचपी ट्रूविजन एचडी वेबकैम है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस लेटेस्ट क्रोमबुक में दो यूएसबी टाइप-सी (यूएसबी 3.1) पोर्ट, एक यूएसबी-ए (यूएसबी3.1) पोर्ट, डुअल बैंड वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी और ब्लूटूथ 4.2 जैसे फीचर हैं। कीबोर्ड बैकलिट के साथ फुल साइज़ में आता है जो टचपैड और मल्टी जेस्चर सपोर्ट के साथ आता है। एचपी क्रोमबुक 13 जी1 में 45 डब्ल्यूएच लीथियम आयन बैटरी दी गई है। फुल एचडी डिस्प्ले मॉडल में बैटरी के 11.5 घंटे तक चलने का दावा किया गया है।

इस क्रोमबुक की सबसे बड़ी खासियत में से एक है बैंड एंड ऑल्यूफसन प्ले टेक के डुअल ऑडियो स्पीकर। एचपी के इस क्रोमबुक को खरीदने पर ग्राहकों को एचपी एलीन यूएसबी-सी डॉकिंग स्टेशन, एचपी स्लिम अल्ट्राबुक प्रोफेशनल टॉप लोड केस, यूएसबी टाइप-सी टू एचडीएमआई एडेप्टर, यूएसबी टाइप-सी टू वीजीए एडेप्टर और यूएसबी टाइप-सी टू यूएसबी 3य0 और डीपी एडेप्टर मुफ्त में मिलेंगे।

एचपी क्रोमबुक 13 जी1 के बेसमॉडल की कीमत 499 डॉलर जबकि प्रोसेसर, रैम और डिस्प्ले के आधार पर अलग-अलग वेरिएंट की कीमत 599 डॉलर, 819 डॉलर और 1029 डॉलर है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , hp, hp chromebook, hp chromebook 13G1
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 16T 5G में होगा 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा, 8000mAh बैटरी
  2. फोन के पीछे चिपकते ही शुरू होगी चार्जिंग! इस प्राइस पर आया URBN का नया 10,000mAh पावर बैंक
  3. itel A100 Pro भारत में लॉन्च: कम बजट में मिलिट्री ग्रेड मजबूती और Ultralink नेटवर्क टेक्नोलॉजी!
  4. 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी के साथ Moto G37 हुआ लॉन्च, यहां जानें कीमत से लेकर सबकुछ
  5. Moto Buds 2 भारत में लॉन्च, बजट में मिलेगा ANC, Spatial Audio और 48 घंटे बैटरी बैकअप!
  6. 7000mAh बैटरी, Dimensity 6400 चिपसेट वाला Moto G37 Power लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Free Fire Max Redeem Codes: फ्री डायमंड्स, स्किन्स और रिवॉर्ड्स के लिए तुरंत करें ये 10 कोड रिडीम
  8. इंजन स्टार्ट कर लो! भारत में लाइव हुआ Forza Horizon 6, जानें कीमत और प्लेटफॉर्म डिटेल्स
  9. Amazon Fire TV Stick HD लॉन्च, ज्यादा तेज स्पीड के साथ दमदार गेमिंग और कंटेंट फीचर्स, जानें कीमत
  10. PF के लिए ऑनलाइन कैसे करें क्लैम, नियोक्ता की मंजूरी की नहीं पड़ेगी जरूरत, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »