HP ने भारत में दो इंटेल लैपटॉप किए लॉन्च, जानें कीमत और खासियतें

भारत में HP 14s (2020) के Intel Core i3 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम कॉन्फिगरेशन की कीमत 44,999 रुपये है, जबकि 8 जीबी रैम के साथ Intel Core i5 प्रोसेसर विकल्प की कीमत 64,999 रुपये है।

HP ने भारत में दो इंटेल लैपटॉप किए लॉन्च, जानें कीमत और खासियतें

HP 14s (2020) के Intel i3 वेरिएंट की भारत में कीमत 44,999 रुपये है

ख़ास बातें
  • HP 14s (2020) में Intel Core i3 और Intel Core i5 प्रोसेसर विकल्प शामिल
  • HP Pavilion x360 14 आता है केवल Intel Core i5 प्रोसेसर के साथ
  • HP 14s (2020) की कीमत 44,999 रुपये से शुरू होती है
विज्ञापन
HP 14s (2020) और HP Pavilion x360 14 (2020) को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। दोनों नए एचपी लैपटॉप पारंपरिक वाई-फाई सपोर्ट और 4जी एलटीई कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। नया एचपी 14एस 10वीं जेनरेशन के intel Core i3 और Core i5 प्रोसेसर के साथ आता है और इसमें 78 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो वाला डिस्प्ले मिलता है। दूसरी ओर, नया एचपी पवेलियन एक्स360 14 लैपटॉप 82.47 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो वाले डिस्प्ले के साथ आता है। दोनों एचपी मॉडल Windows 10 के साथ आते हैं और इनमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है।
 

HP 14s (2020), HP Pavilion x360 14 (2020) price in India, launch offers

भारत में एचपी 14एस (2020) के Intel Core i3 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम कॉन्फिगरेशन की कीमत 44,999 रुपये है, जबकि 8 जीबी रैम के साथ Intel Core i5 प्रोसेसर विकल्प की कीमत 64,999 रुपये है। दोनों वेरिएंट सभी एचपी वर्ल्ड स्टोर्स और एचपी ऑनलाइन स्टोर के जरिए खरीदे जा सकते हैं। दूसरी ओर, भारत में एचपी पवेलियन एक्स360 14 (2020) की कीमत 84,999 रुपये है। यह लैपटॉप 1 जुलाई से खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

HP 14s (2020) और HP Pavilion x360 14 (2020) दोनों पर लॉन्च ऑफर में Jio नेटवर्क पर छह महीने का मुफ्त डेटा एक्सेस (1.5 जीबी प्रति दिन) शामिल है। इसके अलावा ग्राहकों को खरीद के शुरुआती छह महीनों के बाद जियो डेटा प्लान पर 30 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी।
 

HP 14s (2020) specifications, features

एचपी 14एस (2020) में 14 इंच का फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है, जिसमें 250 निट्स ब्राइटनेस और 45 प्रतिशत एनटीएसटी कलर गैमट ​​है। नोटबुक 10th Gen Intel Core i5 प्रोसेसर पर काम करता है, जो Intel UHD ग्राफिक्स और 8 जीबी डीडीआर4-2666 एसडीरैम की जुगलबंदी के साथ आता है। HP ने इसमें 1 टीबी 5400 आरपीएम साटा एडीडी और 256 जीबी पीसीआईई एनवीएमई एम.2 एसएसडी स्टोरेज विकल्प भी दिए हैं।

4G कनेक्टिविटी को सक्षम करने के लिए, नए एचपी 14एस में एक इन-बिल्ट इंटेल एक्सएमएम 7360 4जी एलटीई 6 मॉडम और एक समर्पित सिम कार्ड स्लॉट आता है। अन्य कनेक्टिविटी विकल्पों में डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एक एचडीएमआई 1.4 बी, दो यूएसबी टाइप-ए पोर्ट और एक हेडफोन/माइक्रोफोन कॉम्बो शामिल हैं। लैपटॉप एचपी ट्रू विज़न 720पी एचडी वेब कैमरा के साथ आता है और इसमें डिज़िटल इंटीग्रेटेड डुअल-एरे माइक्रोफोन आते हैं। इसके अलावा आपको एक मल्टी-फॉर्मेट एसडी कार्ड रीडर भी मिलता है।

एचपी 14 एस (2020) एक फुल साइज़, आइलेंड-टाइप कीबोर्ड के साथ आता है। नोटबुक एक तीन-सैल 41Wh लिथियम-आयन बैटरी से लैस आता है। इसका वज़न 1.53 किलोग्राम है।
 

HP Pavilion x360 14 (2020) specifications, features

HP Pavilion x360 14 (2020) लैपटॉप 14-इंच के फुल-एचडी डिस्प्ले के साथ आता है और इसमें 10वीं जेनरेशन का इंटेल कोर आई5 प्रोसेसर दिया गया है। यह इंटेल आईरिस प्लस ग्राफिक्स के साथ आता है। नोटबुक में 4जी सिम कार्ड स्लॉट शामिल है और यह यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है। इसमें हैंड्स-फ्री एक्सेस के लिए अमेज़न एलेक्सा वेक ऑन वॉयस फीचर दिया गया है। यह डुअल स्पीकर्स से लैस है, जो B&O Audio और एचपी ऑडियो बूस्ट पर काम करता है। इसके अलावा कंपनी का दावा है कि लैपटॉप एक बार चार्ज होने पर 11 घंटे का बैकअप दे सकता है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  10. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  11. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  12. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  13. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  14. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »