पर्सनल कंप्यूटर की बिक्री पर मंदी की मार, पिछले वर्ष बिक्री 16 प्रतिशत घटी

पिछले वर्ष इस मार्केट में कुल शिपमेंट्स 28.51 करोड़ यूनिट्स की रही। ग्लोबल PC मार्केट में Lenovo का पहला स्थान है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 जनवरी 2023 17:25 IST
ख़ास बातें
  • इसके पीछे मंदी और अधिक इंटरेस्ट रेट्स बड़े कारण हैं
  • पिछले वर्ष PC की शिपमेंट्स कोरोना से पहले की तुलना में अधिक रही हैं
  • Lenovo ने चौथी तिमाही और पूरे वर्ष में अपना पहला स्थान बरकरार रखा

स्मार्टफोन के ग्लोबल मार्केट को भी स्लोडाउन से नुकसान हो रहा है

पिछले वर्ष पर्सनल कंप्यूटर (PC) के ग्लोबल मार्केट में 16 प्रतिशत की गिरावट रही है। इसके पीछे मंदी, एनर्जी की कॉस्ट में बढ़ोतरी और अधिक इंटरेस्ट रेट्स बड़े कारण हैं। पिछले वर्ष इस मार्केट में कुल शिपमेंट्स 28.51 करोड़ यूनिट्स की रही। डेस्कटॉप और नोटबुक की कुल शिपमेंट्स चौथी तिमाही में 29 प्रतिशत घटकर लगभग 6.54 करोड़ यूनिट्स की थी। 

ग्लोबल PC मार्केट में Lenovo का पहला स्थान है। इसके बाद HP, Dell, Apple और Asus हैं। लगभग दो वर्ष पहले महामारी के दौरान दुनिया भर में PC की बिक्री तेजी से बढ़ी थी। हालांकि, पिछले वर्ष PC की शिपमेंट्स कोरोना से पहले की अवधि की तुलना में अधिक रही हैं। मार्केट रिसर्च फर्म Canalys की रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले वर्ष नोटबुक की शिपमेंट्स लगभग 19 प्रतिशत घटकर 22.38 करोड़ यूनिट्स रही। चौथी तिमाही में इसमें 30 प्रतिशत की भारी कमी हुई और इसकी शिपमेंट्स का आंकड़ा लगभग 5.14 करोड़ यूनिट्स का था। 

मार्केट शेयर के लिहाज से Lenovo ने चौथी तिमाही और पूरे वर्ष में अपना पहला स्थान बरकरार रखा। कंपनी की शिपमेंट्स लगभग 1.55 करोड़ यूनिट्स की थी। चीन की इस कंपनी का पिछले वर्ष मार्केट शेयर 23.9 प्रतिशत का था। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 29 प्रतिशत की गिरावट है। दूसरे स्थान पर लगभग 1.32 करोड़ यूनिट्स की शिपमेंट्स के साथ HP रही। कंपनी की बिक्री में चौथी तिमाही में 29 प्रतिशत की कमी हुई है। HP का मार्केट शेयर 19.4 प्रतिशत का रहा। Dell को बिक्री के लिहाज से सबसे अधिक नुकसान उठाना पड़ा है। कंपनी की बिक्री लगभग 37 प्रतिशत घटकर 1.08 करोड़ यूनिट्स की थी। अमेरिका की इस कंपनी का पिछले वर्ष मार्केट शेयर 17.4 प्रतिशत का था। 

स्मार्टफोन के ग्लोबल मार्केट को भी स्लोडाउन से नुकसान हो रहा है। इस वजह से मौजूदा वर्ष की तीसरी तिमाही में स्मार्टफोन का ग्लोबल प्रोडक्शन घटा है। स्मार्टफोन इंडस्ट्री ने जुलाई से सितंबर के दौरान लगभग 28.9 करोड़ यूनिट्स का प्रोडक्शन किया था। यह दूसरी तिमाही की तुलना में 0.9 प्रतिशत और वार्षिक आधार पर लगभग 11 प्रतिशत की कमी थी। दक्षिण कोरिया की Samsung ने स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग में अपना पहला स्थान बरकरार रखा था। अमेरिकी स्मार्टफोन कंपनी Apple दूसरे और चीन की Xiaomi तीसरे स्थान पर थी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  6. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  5. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  7. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.