इस 'मिनी कम्प्यूटर' को रखा जा सकता है जेब में भी, लॉन्च हुआ भारत में

एलीटग्रुप कम्प्यूटर सिस्टम (ईसीएस) ने अपने प्रोडक्ट में विस्तार करते हुए नया अल्ट्रा कॉम्पैक्ट लीवा ब्रांड का छोटा कम्प्यूटर लॉन्च किया है।

इस 'मिनी कम्प्यूटर' को रखा जा सकता है जेब में भी, लॉन्च हुआ भारत में
ख़ास बातें
  • अल्ट्रा कॉम्पैक्ट लीवा ब्रांड का छोटा कम्प्यूटर लॉन्च
  • इस कम्प्यूटर की खासियत है कि यह इतना छोटा कि आ सकता है जेब में भी
  • इसमें इंटेल अपोलो लेक प्रोसेसर दिया गया है
विज्ञापन

एलीटग्रुप कम्प्यूटर सिस्टम (ईसीएस) ने अपने प्रोडक्ट में विस्तार करते हुए नया अल्ट्रा कॉम्पैक्ट लीवा ब्रांड का छोटा कम्प्यूटर लॉन्च किया है। लीवा क्यू नाम के इस कम्प्यूटर की खासियत है कि यह बेहद छोटा है और इसके पॉकट साइज होने के चलते जेब में भी रखा जा सकता है। इसमें इंटेल अपोलो लेक प्रोसेसर दिया गया है। रैम 4 जीबी हैं। ईएमएमसी स्टोरेज 64जीबी का है। पीसी में एचडीएमआई 2.0 पोर्ट है। यह कम्प्यूटर 4के सपोर्ट करता है।

कंपनी के मुताबिक, लीवा क्यू में विंडोज़ 10 सपोर्ट दिया गया है। यह उबंतू लाइनेक्स के लिए  भी सक्षम है। नई दिल्ली में आयोजित लॉन्च इवेंट में कंपनी ने जानकारी दी है कि लीवा क्यू में 4 जीबी रैम हैं। स्टोरेज 32 जीबी का है। इसकी कीमत 15,500 रुपये होगी। साथ ही बिना ऑपरेटिंग सिस्टम के यह 13,500 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। भारत में दोनों डिवाइस बिक्री के लिए ईसीएस अधिकृत साझेदारों के यहां उपलब्ध रहेंगी। साथ ही इन्हें अन्य रीसेलर व ई-कॉमर्स माध्यमों से खरीदा जाना संभव होगा।

ecs
तस्वीर - लीवा क्यू

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ईसीएस लीवा क्यू, क्वाड कोर इंटेल पेंटियम एन4200 या डुअल कोर सेलेरॉन एन3350 पर आधारित है। जैसा कि हमने पहले बताया, इसमें 4 जीबी के एलपीडीडीआर4 रैम दिए गए हैं। स्टोरेज 64 जीबी तक का है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से इसमें माइक्रोएसडी कार्ड स्लोॉट, यूएसबी 3.1 टाइप- ए और एक यूएसबी 2.0 पोर्ट मौज़ूद है। साथ ही एक एचडीएमआई पोर्ट, वाई-फाई और ब्लूटूथ फीचर भी इसमें दिए गए हैं। लीवा क्यू का वज़न 260 ग्राम है। इस मिनी पीसी के साथ यूज़र को मिलता है वीईएसए माउंट, जिसकी मदद से पीसी को मॉनीटर या टीवी के पीछे टांगा व रखा जा सकेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. चांद से टकराया था 260km चौड़ा एस्टरॉयड! बनाया 2500 किलोमीटर का गड्ढा ...
  2. अनोखे हेडफोन! Edifier Auro Ace में गाने सिर्फ बजते नहीं, दिखते भी हैं, 62 घंटे की बैटरी के साथ हुए लॉन्च
  3. Flipkart SASA LELE Sale का आज आखिरी दिन, लूट लें ये बेस्ट डील्स!
  4. 365 दिनों तक 912GB से ज्यादा डेटा, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, FREE Gemini AI के साथ Jio का जबरदस्त प्लान!
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया नया AI पावर्ड AC, 15 सेकेंड में कर सकता है कूलिंग! जानें कीमत
  6. 21 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का 48MP कैमर वाला धांसू फोन! सबसे बड़ा ऑफर
  7. Amazon की समर सेल में OnePlus, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  8. 400 लीटर क्षमता वाला फ्रिज Xiaomi ने किया लॉन्च, 1 घंटे में ऑटोमेटिक ही बनाता है बर्फ! जानें कीमत
  9. अंतरिक्ष में होने वाली है टक्कर! चांद से टकराएगा 8700 किमी प्रतिघंटा रफ्तार वाला रॉकेट का हिस्सा
  10. 70 फीट चौड़ा एस्टरॉयड आज पहुंच रहा धरती के पास! तबाही का खतरा?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »