Asus Zenbook S16, Vivobook 16 लैपटॉप AMD प्रोसेसर के साथ भारत में हुए लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Asus Zenbook S16 की कीमत 1,49,990 रुपये और Vivobook 16 की कीमत 75,990 रुपये रखी गई है।

Asus Zenbook S16, Vivobook 16 लैपटॉप AMD प्रोसेसर के साथ भारत में हुए लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Photo Credit: Asus

ख़ास बातें
  • Zenbook S16 की कीमत 1,49,990 रुपये है
  • Vivobook 16 की कीमत 75,990 रुपये रखी गई है
  • Asus एक्सक्लूसिव स्टोर्स, Amazon, Flipkart आदि पर होंगे उपलब्ध
विज्ञापन
Asus ने भारत में दो नए AI लैपटॉप लॉन्च किए हैं, जिनमें पहला Zenbook S16 और दूसरा Vivobook 16 है। दोनों मॉडल AMD के लेटेस्ट Ryzen AI 7 350 प्रोसेसर पर चलते हैं और कंपनी के मुताबिक, इनमें Copilot+ फीचर्स और AI-एक्सेलेरेटेड टास्क के लिए सपोर्ट मौजूद है। Zenbook S16 में 16-इंच की 3K OLED टचस्क्रीन दी गई है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और Dolby Vision सपोर्ट शामिल है। Vivobook 16 में 16-इंच की IPS स्क्रीन है, जो 300 निट्स ब्राइटनेस और एंटी-ग्लेयर कोटिंग के साथ आती है।
 

Asus Zenbook S16, Vivobook 16 price in India, availability

Asus Zenbook S16 की कीमत 1,49,990 रुपये और Vivobook 16 की कीमत 75,990 रुपये रखी गई है। दोनों डिवाइसेज Asus एक्सक्लूसिव स्टोर्स, Amazon, Flipkart और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे। कलर ऑप्शन और लॉन्च ऑफर्स की जानकारी कंपनी ने फिलहाल शेयर नहीं की है।
 

Asus Zenbook S16 specifications

Zenbook S16 में AMD Ryzen AI 7 350 प्रोसेसर के साथ XDNA 2 आधारित NPU दिया गया है, जो कंपनी के अनुसार 50 TOPS की परफॉर्मेंस देता है। इसके साथ 24GB LPDDR5X RAM और 1TB PCIe 4.0 SSD स्टोरेज मिलता है। ग्राफिक्स के लिए Radeon 860M इंटीग्रेटेड GPU मौजूद है। डिवाइस का वजन 1.5 किलो है और इसकी मोटाई 1.1 cm बताई गई है। बॉडी CNC-मशीन एलुमिनियम और Ceraluminum मटीरियल से बनी है।

Zenbook S16 में 16-इंच की 3K OLED टचस्क्रीन दी गई है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और Dolby Vision सपोर्ट शामिल है। डिस्प्ले 100% DCI-P3 कलर गामट को कवर करती है और 500 निट्स की HDR ब्राइटनेस देता है। Zenbook S16 में दो USB4 Type-C पोर्ट, एक HDMI 2.1 पोर्ट, एक USB 3.2 Type-A, SD कार्ड रीडर और 3.5mm ऑडियो जैक जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन दिए गए हैं। डिवाइस में 78Wh बैटरी और फास्ट टाइप-C चार्जिंग सपोर्ट भी है। ऑडियो के लिए छह-स्पीकर सेटअप है, जिसे Dolby Atmos के साथ ट्यून किया गया है।
 

Asus Vivobook 16 specifiations

Vivobook 16 भी उसी Ryzen AI 7 350 प्रोसेसर पर चलता है लेकिन इसमें RAM 16GB DDR5 है और स्टोरेज 512GB PCIe 4.0 SSD। इसमें 16-इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 1920x1200 पिक्सल और ब्राइटनेस 300 निट्स तक है। इसमें एंटी-ग्लेयर कोटिंग मौजूद है। डिवाइस का वजन 1.88 किलो है और यह 1.79 cm मोटा है। हिंग डिजाइन 180 डिग्री तक ओपन हो सकता है।

Vivobook 16 में दो USB 3.2 Gen 1 Type-A और दो USB 3.2 Gen 1 Type-C पोर्ट दिए गए हैं, जिनमें पावर डिलीवरी और डिस्प्ले आउटपुट सपोर्ट है। HDMI 2.1 और 3.5mm हेडफोन जैक भी मौजूद है। ऑडियो के लिए Dirac स्टीरियो स्पीकर और SonicMaster ट्यूनिंग मिलती है। डिवाइस में 42Wh बैटरी है, जो 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  2. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  3. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  4. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  5. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  8. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  9. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  10. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »