Asus ExpertBook B9 (2021) 14 इंच डिस्प्ले और 11th-Gen Intel Core प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Asus ExpertBook B9 (2021) शुक्रवार को भारत में लॉन्च कर दी गई है। इस नई Asus notebook को बिजनेस कस्टमर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

Asus ExpertBook B9 (2021) 14 इंच डिस्प्ले और 11th-Gen Intel Core प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Asus ExpertBook B9 (2021) की कीमत भारत में 1,15,498 रुपये से शुरू होती है।

ख़ास बातें
  • इस नोटबुक में fingerprint sensor और biometric-login webcam का सपोर्ट है
  • इस नोटबुक में कीमत भारत में 1,15,498 रुपये से शुरू होती है
  • Asus notebook को बिजनेस कस्टमर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है
विज्ञापन
Asus ExpertBook B9 (2021) शुक्रवार को भारत में लॉन्च कर दी गई है। इस नई Asus notebook को बिजनेस कस्टमर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह काफी पतली बिल्ड के साथ आती है। इसमें यूएस मिलिट्री स्टैंडर्ड वाला मैटीरीयल प्रयोग किया गया है। यह 11th-generation Intel Core processor के साथ आती है और Intel Evo प्लेटफॉर्म वैरीफिकेश का प्रयोग करती है। यह 14 इंच का लैपटॉप 65W फास्ट चार्जिंग, Thunderbolt 4 कनेक्टिविटी और नॉइस कैंसेलेशन जैसी फीचर से लैस है जो आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर आधारित है। Asus ने ExpertBook B9 (2021) से जनवरी महीने में CES 2021 के इवेंट में पर्दा उठाया था। यह इसके पिछले साल आई ExpertBook B9 का सक्सेसर है।

Asus ExpertBook B9 (2021) price in India

Asus ExpertBook B9 (2021) की कीमत भारत में 1,15,498 रुपये से शुरू होती है। जल्द ही यह नोटबुक Asus Exclusive Stores और अग्रणी पीसी स्टोर्स में देशभर में उलब्ध होगी। ExpertBook B9 का 2020 वर्जन 1,02,228 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था।

Asus ExpertBook B9 (2021) specifications

Asus ExpertBook B9 (2021) Windows 10 Pro या Windows 10 Home पर रन करती है। यह मॉडल दर मॉडल निर्भर करता है। नोटबुक में 14 इंच की फुलएचडी (1,920x1,080 pixels)LED-backlit डिस्पले है। इसका एस्पेक्ट रेश्यो 16:9 है और इसमें 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। अगर भीतरी फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको 11th-generation Intel Core i5-1135G7 और Intel Core i7-1165G7 प्रोसेसर का विकल्प मिल जाता है। इसमें Intel Xe ग्राफिक्स है और साथ ही 8जीबी और 16जीबी की LPDDR4x रैम के विकल्प हैं।
स्टोरेज कैपिसिटी की बात करें तो इसमें 2 टीबी की क्षमता के साथ ड्यूल M.2 NVMe PCI 3.0 है। साथ ही तेज परिणामों के लिए RAID 0 and RAID 1 सपोर्ट के साथ सिलेक्ट SKU हैं।  
कनेक्टिविटी के लिए इसमें इनपुट/आउटपुट की एक सीरीज है। जिसमें दो थंडरबोल्ट पोर्ट, एक यूएसबी 3.2 जेनरेशन 2 टाइप-ए, एचडीएमआई पोर्ट और ऑडियो कॉम्बो जैक है। डिवाइस में Wi-Fi 6 और Bluetooth v5 भी है।

यह MIL-STD 810H यूएस मिलिट्री स्टैंडर्ड से मेल खाती है। इसकी बिल्ड बहुत ही पतली है। इसकी मोटाई 14.9mm है और इसका भार 1.005 किलोग्राम है।

ExpertBook B9 (2021) चार 360 डिग्री फार फील्ड माइक्रोफोन के साथ आती है और इसमें Harman Kardon प्रमाणित स्पीकर हैं। यह घर से काम करते समय वीडियो कॉल्स में सहायता करते हैं। इसमें LED-backlit कीबोर्ड और साथ ही Asus NumberPad 2.0 भी है।  NumberPad जब प्रयोग में नहीं होता है तो वह टचपैड में बदल जाता है। इसमें अमेजॉन एलेक्सा की एक इंटीग्रेशन है जिससे वर्चुअल असिस्टेंट से बात करते समय डिवाइस में दिया गया light bar प्रकाशित होता रहता है।

सुरक्षा की दृष्टि से Asus ExpertBook B9 में fingerprint sensor और biometric-login webcam का सपोर्ट है। पासवर्ड और एन्क्रिप्शन कीज को सुरक्षित बनाने के लिए एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म मॉड्यूल चिप द्वारा भी कन्फिगर किया जा सकता है।

Asus ExpertBook B9 (2021) में 66Wh की लीथियम पॉलीमर बैटरी है जो एक बार पूरी चार्ज होने के बाद पूरा दिन पावर देने का दावा करती है। इसमें 65W की फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट है और यूएसबी टाइप-सी भी है। कंपनी दावा करती है कि इसकी बैटरी 49 मिनट में 60 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. mAadhaar ऐप का आज आखिरी दिन! नए ऐप में मिलेंगी सभी सर्विस, ऐसे करें डाउनलोड
  2. Vivo X Fold 6 जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  3. दुनिया में पहली बार! न्यूक्लियर रिएक्टर की गर्मी से बनाई ग्रीन हाइड्रोजन, भारत ने रचा इतिहास
  4. Nothing Phone 4b में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Acer ने भारत में लॉन्च किया TravelLite TL24-54M लैपटॉप, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Amazon Prime Day Sale 2026: OnePlus 13 सिर्फ ₹49,999 में, OnePlus 15 और Nord सीरीज पर भी तगड़े ऑफर्स!
  7. OnePlus N6 Launched in India: 8,000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता वनप्लस फोन
  8. Amazon Prime Day Sale 2026: ₹85 हजार से कम में Galaxy S25 Ultra, साल की सबसे बड़ी डील
  9. Delhi EV Policy 2026: ₹1 लाख तक का फायदा, पेट्रोल-CNG टू-व्हीलर का रजिस्ट्रेशन होगा बंद, जानें सब कुछ
  10. WhatsApp Username Booking: बिना नंबर के शुरू होगी चैट, ऐेसे रिजर्व होगा आपका यूजरनेम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »