असूस ने लॉन्च किया क्रोमबुक फ्लिप सी302 टू-इन-वन लैपटॉप

असूस ने लॉन्च किया क्रोमबुक फ्लिप सी302 टू-इन-वन लैपटॉप
विज्ञापन
ताइवान की कंपनी असूस ने सीईएस 2017 ट्रेड शो में अपना क्रोमबुक फ्लिप सी302 से पर्दा उठा दिया है। इस टू-इन-वन कनवर्टेबल लैपटॉप की कीमत 499 डॉलर (करीब 34,000 रुपये) है। एल्युमिनियम बॉडी वाले इस डिवाइस को 360 डिग्री पर घुमाया जा सकता है। जिससे इसे एक टैबलेट मोड और स्टैंड मोड में इस्तेमाल किया जा सकता है।

क्रोमबुक फ्लिप सी302 में गूगल प्ले के जरिए एंड्रॉयड ऐप्स सपोर्ट दिया गया है। और क्रोम वेब स्टोर के जरिए ऐप के लिए भी एक्सेस है। कंपनी का दावा है कि इससे 10 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलेगी। इस लैपटॉप में 12.5 इंच एलईडी बैकलिट फुलएचडी (1920x1080 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह लैपटॉप क्रोम ओएस पर चलता है और इसमें इंटेल कोर एम 6वाई30 प्रोसेसर है। इसमें 4 जीबी रैम या 8 जीबी रैम विकल्प मिलेगा। इसके अलावा 32 जीबी/64 जीबी/ 128 जीबी स्टोरेज का विकल्प मिलेगा।

इस क्रोमबुक का वज़न 1.2 किलोग्राम और वज़न 304x210x13.7 मिलीमीटर है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2, माइक्रोएसडी कार्ड रीडर और दो यूएसबी टाइप-सी 3.1 पोर्ट दिए गए हैं। इसके अलावा टू-इन-वन में बैकलिट कीबोर्ड हैं जिससे रात में आसानी से टाइपिंग की जा सकती है। इसके साथ ही एक एचडी वेबकैम भी दिया गया है।

पतले और हल्के होने के चलते, क्रोमबुक फ्लिप सी302 में एक सुपीरियर ऑडियो आउटपुट दिया गया है। इसमें एक बिल्ट-इन एंटी-वायरस प्रोटेक्शन है। 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट 499 डॉलर (करीब 34,000 रुपये) में मिलेगा और ज्यादा स्टोरेज व रैम के लिए आपको अतिरिक्त पैसा चुकाना होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi का नया 2-in-1 डिवाइस लॉन्च, सिर्फ 7 मिनट में बदल देगा कमरे की हवा!
  2. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
  3. Samsung Galaxy Unpacked 2026: ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव, ये फोन होंगे लॉन्च
  4. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
  5. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  6. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  7. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  8. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  9. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  10. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »