PC की ग्लोबल शिपमेंट्स में 29 प्रतिशत की गिरावट से Apple को लगा बड़ा झटका

पहली तिमाही में PC की ग्लोबल शिपमेंट्स घटकर 5.69 करोड़ रही। यह पिछले वर्ष की समान अवधि में 8.02 करोड़ थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2023 21:44 IST
ख़ास बातें
  • Dell के लिए शिपमेंट्स में कमी 31 प्रतिशत की रही
  • बड़े देशों की इकोनॉमी में स्लोडाउन की आशंका बरकरार है
  • एपल के लिए आईफोन की बिक्री अच्छी रही है

इस वर्ष की पहली तिमाही में PC की ग्लोबल शिपमेंट्स घटकर 5.69 करोड़ रही

पर्सनल कंप्यूटर (PC) की पहली तिमाही में ग्लोबल शिपमेंट्स में 29 प्रतिशत की कमी हुई है। इसके पीछे कमजोर डिमांड, अधिक इनवेंटरी और इकोनॉमी की स्थिति को लेकर अनिश्चितता बड़े कारण हैं। इससे Mac कंप्यूटर्स बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple को बड़ा नुकसान हुआ है। 

मार्केट रिसर्च फर्म IDC की रिपोर्ट में बताया गया है कि इस वर्ष की पहली तिमाही में PC की ग्लोबल शिपमेंट्स घटकर 5.69 करोड़ रही। यह पिछले वर्ष की समान अवधि में 8.02 करोड़ थी। पिछले वर्ष की अंतिम तिमाही में इन शिपमेंट्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 28.1 प्रतिशत की कमी हुई थी। पहली तिमाही में एपल की शिपमेंट्स सबसे अधिक लगभग 40.5 प्रतिशत घटी हैं। Dell के लिए शिपमेंट्स में कमी 31 प्रतिशत की रही। इसके अलावा Lenovo, Asustek Computer और HP को भी पहली तिमाही में शिपमेंट्स में गिरावट का सामना करना पड़ा है। 

एपल ने फरवरी में बताया था कि उसके Mac कंप्यूटर्स की बिक्री महामारी के दौरान वर्क फ्रॉम होम की वजह से तेजी से बढ़ी थी। इसमें पिछली तिमाही में वैल्यू के लिहाज से वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 29 प्रतिशत की कमी हुई है। IDC ने बताया, "डिमांड में कमी से डिवाइसेज बनाने वाली कंपनियों को सप्लाई चेन में बदलाव करने का मौका मिला है। बहुत सी कंपनियां चीन से बाहर प्रोडक्शन को बढ़ाने की संभावना तलाश रही हैं।" बड़े देशों की इकोनॉमी में स्लोडाउन की आशंका बरकरार है। कुछ बड़े बैकों में वित्तीय संकट और इन्फ्लेशन बढ़ने से ग्रोथ और इनवेस्टमेंट में रुकावट आ सकती है। 

हालांकि, एपल के लिए आईफोन की बिक्री अच्छी रही है। भारत में बने iPhones की संख्या और वैल्यू पिछले वर्ष बढ़ी है। एपल अपनी सप्लाई चेन को डायवर्सिफाइ करने के लिए चीन से प्रोडक्शन को शिफ्ट कर रही है और इस वजह से भारत में कंपनी के डिवाइसेज के प्रोडक्शन में बढ़ोतरी हुई है। हाल ही में Counterpoint की रिपोर्ट में बताया गया था कि पिछले वर्ष भारत में मैन्युफैक्चर किए गए iPhones की शिपमेंट वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 65 प्रतिशत बढ़ी हैं। इसके अलावा आईफोन की वैल्यू में 162 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। पिछले वर्ष भारत से स्मार्टफोन्स की कुल शिपमेंट में एपल की हिस्सेदारी लगभग 25 प्रतिशत की थी। दुनिया भर में बिकने वाले आईफोन्स में से लगभग 85 प्रतिशत की मैन्युफैक्चरिंग चीन में होती है। हालांकि, एपल के अपनी मैन्युफैक्चरिंग को चीन से बाहर शिफ्ट करने की कोशिशों से इसमें कमी आ सकती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  3. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  4. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  5. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  7. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  8. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  10. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.