ऐप्पल के नए मैकबुक लैपटॉप 27 अक्टूबर को हो सकते हैं लॉन्च

ऐप्पल के नए मैकबुक लैपटॉप 27 अक्टूबर को हो सकते हैं लॉन्च
ख़ास बातें
  • ऐप्पल द्वारा 27 अक्टूबर को इवेंट आयोजित किए जाने की खबर है
  • मैकबुक प्रो के नए जेनरेशन डिवाइस पेश किए जाने की है उम्मीद
  • मैकबुक एयर का भी अपग्रेडेड वेरिएंट पेश किया जाएगा
विज्ञापन
ऐप्पल 27 अक्टूबर को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। कई मीडिया रिपोर्ट में इसका दावा किया गया है। इवेंट में कंपनी द्वारा मैकबुक प्रो और मैकबुक एयर लैपटॉप के नए जेनरेशन डिवाइस पेश किए जाने की उम्मीद है।

बता दें कि 2015 के बाद कंपनी की मैकबुक सीरीज में यह पहला बड़ा अपग्रेड होगा। कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मैकबुक प्रो के नए वर्ज़न में यूएसबी टाइप-सी और थंडरबोल्ट 3 पोर्ट होंगे। यह भी बताया गया है कि नए मैकबुक प्रो से मैगसेफ, आम यूएसबी और थंडरबोल्ट 2 पोर्ट की छुट्टी होने वाली है।

अगर पुराने दावों को सही माना जाए तो हम मैकबुक प्रो में कुछ बड़े अपडेट की उम्मीद कर सकते हैं। कीबोर्ड पर फंक्शन बटन की जगह ओलेड पैनल आ सकता है। पैनल को टचआईडी से इंटिग्रेट किया जाएगा जिसके बाद लैपटॉप को फिंगरप्रिंट के जरिए एक्सेस करना संभव होगा।

नया मैकबुक एयर भी यूएसबी टाइप-सी कनेक्टिविटी के साथ आएगा। इसके अलावा मैक लाइनअप में 5K रिज़ॉल्यूशन वाला मॉनीटर लाने की भी तैयारी है। दावा किया गया था कि कंपनी ने इस प्रोडक्ट के लिए एलजी के साथ साझेदारी की है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, Laptops, MacBook, MacBook Pro, MacBooks, PC
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony Inzone H6 Air हेडफोन हुए दमदार गेमिंग फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें
  2. Moto Buds 2 भारत में हो रहे 19 मई को लॉन्च, यहां जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
  3. इतना छोटा PC कि हथेली पर आ जाए! अंदर है पावरफुल Ryzen 7 चिपसेट और 1TB स्टोरेज, जानें कीमत
  4. Samsung Galaxy M47, Galaxy F70 Pro जल्द होंगे लॉन्च, यहां आए नजर, जानें
  5. अपने फोन या लैपटॉप में कैसे खोजें वाई-फाई का पासवर्ड, ये तरीका आएगा काम
  6. 8000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, देखें पूरी डील
  7. Vivo X300 FE vs Samsung Galaxy S26 vs iPhone 17: खरीदने से पहले जानें कौन सा रहेगा बेहतर?
  8. EV मार्केट में झटका लगने से Honda को 70 वर्षों में पहली बार हुआ नुकसान 
  9. Amazon की सेल आज हो रही खत्म! स्मार्टफोन्स, AC समेत कई प्रोडक्ट्स पर भारी छूट पाने का आखिरी मौका
  10. चांद से टकराया था 260km चौड़ा एस्टरॉयड! बनाया 2500 किलोमीटर का गड्ढा ...
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »