Apple के कंप्यूटर की कीमतों में 61,800 रुपये तक की बढ़ोतरी

Apple ने भारत में अपने मैक कंप्यूटर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। दरअसल, कीमतें बढ़ाने का फैसला इस हफ्ते ही MacBook Air और Mac mini के लॉन्च के साथ लिया गया था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 नवंबर 2018 19:07 IST
ख़ास बातें
  • नए मैकबुक एयर और मैक मिनी मॉडल को इस हफ्ते ही हुए लॉन्च
  • नए मैकबुक एयर में रेटिना डिस्प्ले है
  • नए मैक मिनी की कीमत 75,900 रुपये से शुरू होती है
Apple ने भारत में अपने मैक कंप्यूटर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। दरअसल, कीमतें बढ़ाने का फैसला इस हफ्ते ही MacBook Air और Mac mini के लॉन्च के साथ लिया गया था। ऐप्पल के कंप्यूटर की कीमतों में सर्वाधिक बढ़ोतरी 61,800 रुपये तक की है। इस ब्रांड के लगभग सभी मॉडल महंगे हो गए हैं। 12 इंच मैकबुक, पुराना 13 इंच मैकबुक एयर, 13 और 15 इंच मैकबुक प्रो मॉडल, 21.5 और 27 इंच आईमैक मॉडल (iMac Pro भी) और Mac Pro की कीमतें बढ़ाई गई हैं। बता दें कि पुराने 13 इंच वाले मैकबुक एयर का सिर्फ 128 जीबी वेरिएंट महंगा हुआ है। ऐसा प्रतीत होता है कि Apple ने 256 जीबी स्टोरेज मॉडल को बंद कर दिया है।

याद रहे कि नए मैकबुक एयर और मैक मिनी मॉडल को इस हफ्ते ही लॉन्च किया गया था। इनकी भारतीय कीमतों का ऐलान हो चुका है और बिक्री 7 नवंबर से शुरू होगी। दोनों ही मॉडल के डिज़ाइन में कई साल से बदलाव नहीं हुआ है। MacBook Air के डिज़ाइन में 2010 और मैक मिनी में 2014 में बदलाव किया गया था।
Advertisement

नए मैकबुक एयर में रेटिना डिस्प्ले है। इस लैपटॉप में टच आईडी भी है और इसकी कीमत 1,14,900 रुपये से शुरू होती है। पुराने वेरिएंट की तुलना में कीमत में बड़ी बढ़ोतरी की गई है। वहीं, नए मैक मिनी की कीमत 75,900 रुपये से शुरू होती है।

ऐप्पल के मैक लाइनअप की नई कीमतें:

मैक

नई कीमत

पुराना दाम

बढ़ोतरी

12-inch MacBook 256GB

1,19,900 रुपये

 1,04,800 रुपये

15,100
रुपये

12-inch MacBook 512GB

1,49,900

Advertisement
रुपये

 1,28,700
रुपये

21,200
रुपये

Old 13-inch MacBook Air 128GB

84,900 रुपये

77,200 रुपये

7,700 रुपये

13-inch MacBook Pro: 2.3GHz dual-core Intel Core i5, 128GB

1,19,900 रुपये

1,04,900 रुपये

15,000 रुपये

13-inch MacBook Pro: 2.3GHz dual-core Intel Core i5, 256GB

 1,39,900

Advertisement
रुपये

1,21,100
रुपये

18,800
रुपये

15-inch MacBook Pro with Touch Bar: 2.2GHz 6-core 8th-generation Intel Core i7, 256GB

2,24,900

Advertisement
रुपये

1,99,900
रुपये

 25,000
रुपये

15-inch MacBook Pro with Touch Bar: 2.6GHz 6-core 8th-generation Intel Core i7, 512GB

2,64,900

Advertisement
रुपये

 2,31,900
रुपये

33,000
रुपये

13-inch MacBook Pro with Touch Bar: 2.3GHz quad-core 8th-generation Intel Core i5, 256GB

1,69,900
रुपये

1,49,900
रुपये

20,000
रुपये

13-inch MacBook Pro with Touch Bar: 2.3GHz quad-core 8th-generation Inte lCore i5, 512GB

1,89,900
रुपये

1,65,900
रुपये

24,000
रुपये

21.5-inch iMac: 2.3GHz dual-core Intel Core i5

99,900
रुपये

90,200
रुपये

9,700
रुपये

21.5-inch iMac with Retina 4K display: 3.0GHz quad-core Intel Core i5

1,19,900
रुपये

 1,06,400
रुपये

13,500
रुपये

21.5-inch iMac with Retina 4K display: 3.4GHz quad-core Intel Core i5

1,39,900
रुपये

1,23,700
रुपये

 16,200
रुपये

27-inch iMac with Retina 5K display: 3.4GHz quad-core Intel Core i5

1,69,900
रुपये

1,47,400
रुपये

 22,500
रुपये

27-inch iMac with Retina 5K display: 3.5GHz quad-core Intel Core i5

1,89,900
रुपये

1,66,000
रुपये

 23,900
रुपये

27-inch iMac with Retina 5K display: 3.8GHz quad-core Intel Core i5

2,19,900
रुपये

1,90,400
रुपये

29,500
रुपये

27-inch iMac Pro with Retina 5K display: 3.2GHz 8-core Intel Xeon W

4,64,900
रुपये

4,15,000
रुपये

49,900
रुपये

Mac Pro 3.5GHz 6-Core Intel Xeon E5

2,79,900
रुपये

2,43,100
रुपये

36,800
रुपये

Mac Pro: 3.0GHz 8-Core Intel Xeon E5

3,79,900
रुपये

3,18,100
रुपये

61,800
रुपये

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Pro खरीदें ₹4850 सस्ता! 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Redmi Note 18 5G होगा 8888mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च!
#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिकी पार्लियामेंट में पेश होंगे Nvidia के पूर्व CEO Jensen Huang, चाइनीज कनेक्शन पर होंगे सवाल 
  2. इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुई Xiaomi 18 Pro सीरीज, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X11 Pro Max में क्वाड-कर्व्ड ग्लास के साथ हो सकता है फ्लैट डिस्प्ले 
  4. 26 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा Motorola Edge 70 Neo? टीजर पेज में मिला हिंट
  5. iQOO Z12 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. 120W साउंड और दमदार Bass के वादे के साथ आया Blaupunkt का नया Boombox, जानें कीमत
  7. Sharp लाई नया फोन, 50.3MP के दो कैमरा, 5000mAh बैटरी, 36W चार्जिंग
  8. पति-पत्नी के झगड़े में AI की एंट्री! रिश्ता सुलझाने की राय मांगी, बात तलाक तक पहुंची
  9. Xiaomi की 6.4 इंच डिस्प्ले के साथ वाइड-स्क्रीन स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  10. Xiaomi 18 Pro, 18 Pro Max आज हो रहे ग्लोबली लॉन्च, जानें क्या होगा खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.