Apple Back to School Sale: भारत में स्टूडेंट्स, टीचर्स के लिए Apple की खास सेल, iPad, MacBook मॉडल्स पर भारी छूट!

कंपनी की यह सेल 16 जुलाई से लेकर 27 अगस्त तक चलने वाली है।

Apple Back to School Sale: भारत में स्टूडेंट्स, टीचर्स के लिए Apple की खास सेल, iPad, MacBook मॉडल्स पर भारी छूट!

Apple सेल में Apple डिवाइसेज जैसे iPad, MacBook आदि की खरीद पर धांसू डिस्काउंट मिलने वाला है।

ख़ास बातें
  • सेल 16 जुलाई से लेकर 27 अगस्त तक चलने वाली है।
  • iPad, MacBook आदि की खरीद पर धांसू डिस्काउंट मिलने वाला है।
  • AirTags, AirPods 4 पर भी डिस्काउंट का लाभ लिया जा सकता है।
विज्ञापन

Apple ने भारत में अपनी Back to School सेल की घोषणा कर दी है। इस सेल के तहत कंपनी कई प्रोडक्ट्स को सस्ते में खरीदने का मौका दे रही है। जैसा कि नाम से पता चलता है, यह सेल खासतौर से स्टूडेंट्स और टीचर्स के लिए लॉन्च की गई है। सेल का लाभ कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से लिया जा सकता है। सेल में कंपनी ने स्टूडेंट्स और टीचर्स की पढ़ाई के लिए उपयोगी डिवाइसेज जैसे iPad, MacBook आदि पर भारी छूट देने की घोषणा की है। आइए जानते हैं सेल में मिल रही डील्स के बारे में विस्तार से। 

Apple Back to School सेल आज कंपनी की ओर से लॉन्च कर दी गई है। कंपनी की यह सेल 16 जुलाई से लेकर 27 अगस्त तक चलने वाली है। Apple डिवाइसेज जैसे iPad, MacBook आदि की खरीद पर धांसू डिस्काउंट मिलने वाला है। इसी के साथ कैशबैक ऑफर भी रहेंगे। इसलिए स्टूडेंट्स और अध्यापकों के साथ ही अभिभावक भी अपने बच्चों के लिए इस सेल का फायदा उठा सकते हैं। सेल में मिलने वाली खास डील्स की जानकारी यहां नीचे दी जा रही है। 

iPad 
iPad Air इस सेल में 83,900 रुपये की कीमत से शुरू हो रहा है। इसी के साथ इस पर बैंक ऑफर का लाभ भी लिया जा सकता है। iPad Pro 2025 को सेल में 1,27,900 रुपये में घर ले जा सकते हैं। इनके साथ कंपनी ने फ्री Apple Pencil ऑफर दिया है। वहीं, AirTags, AirPods 4 पर भी डिस्काउंट का लाभ लिया जा सकता है। 

MacBook Air
MacBook Air, जिसमें M5 चिप आती है, इस सेल में सस्ते में खरीदने का मौका है। कंपनी ने इसके साथ AirPods 4 फ्री देने का ऑफर दिया है। साथ ही चार AirTag भी फ्री लिए जा सकते हैं। ग्राहक दोनों में से कोई भी ऑफर चुन सकते हैं। सेल में AirPods 4 को 5,000 रुपये, और AirPods Pro 3 को सेल में 13,000 रुपये में खरीदा जा सकता है। 

MacBook Pro 
MacBook Pro के M5 चिप वाले मॉडल को सेल में 2,27,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। M5 Pro Max मॉडल 4,62,900 रुपये की कीमत में खरीदे जा सकते हैं। पर्चेज पर यूजर्स को AirPods 4 और चार AirTags फ्री में पाने का ऑफर है। MacBook Neo को सेल में 69,900 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। 

Apple Back to School सेल की योग्यता
बैक टू स्कूल 2026 ऑफर कॉलेज के मौजूदा और हाल ही में चुने गए छात्रों के लिए है। साथ ही कॉलेज के छात्रों की ओर से खरीदारी करने वाले माता-पिता, और सभी स्तर के टीचर्स व स्टाफ के लिए भी उपलब्ध है। योग्यता की पुष्टि UNiDAYS या Apple के वेरिफिकेशन सिस्टम के जरिए ऑनलाइन की जा सकती है। स्टोर में आने वाले ग्राहक वैलिड स्टूडेंट ID, एक्सेप्टेंस लेटर या पात्रता का कोई अन्य प्रमाण दिखा सकते हैं।
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले13.00 इंच
प्रोसेसरApple M4
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन2732x2048 पिक्सल
रैम12 जीबी
ओएसआईपैडओएस 26
स्टोरेज128 जीबी
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले साइज14.20-inch
डिस्प्ले रेज़ल्यूशन1964x3024 पिक्सल
प्रोसेसरApple M5
रैम16 जीबी
ओएसmacOS
एसएसडी512GB
वज़न1.55 किलो
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले13.00 इंच
प्रोसेसरऐप्पल एम1
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन2732x2048 पिक्सल
रैम8 जीबी
ओएसआईपैडओएस 18
स्टोरेज128 जीबी
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Kia ने पेश की Syros EV, जानें रेंज, फीचर्स
  2. Apple Back to School Sale: भारत में स्टूडेंट्स, टीचर्स के लिए Apple की खास सेल, iPad, MacBook मॉडल्स पर भारी छूट!
  3. 2K रिकॉर्डिंग करने वाला Xiaomi Smart Camera C401 हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. Nubia के AI-पावर्ड NaviX Ultra में मिलेंगे चार कलर के ऑप्शन, इस सप्ताह होगा लॉन्च 
  5. स्पीकर है या शोपीस? Samsung ने भारत में लॉन्च किए यूनिक डिजाइन वाले Wi-Fi Speakers
  6. iQOO Z11 Lite होगा ₹20,000 के बजट में लॉन्च, मिलेंगे गजब AI फीचर्स
  7. Google Pixel 11 में मिलेगा Pixel Glow का नया फीचर, अगले महीने लॉन्च 
  8. बना डाला कागज और गोंद से दुनिया का सबसे बड़ा हवाई जहाज, सफल उड़ान से बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स
  9. Belkin लाई 10000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग वाला पावरबैंक, रात में छूने पर चमकती है लाइट!
  10. OxygenOS को अलविदा! OnePlus यूजर्स को मिलेगा Oppo का ColorOS 17
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »