Ai+ Laptab: यह टैबलेट नहीं, लैपटॉप भी है! Ai+ ने पेश किया कमाल का डिवाइस

Ai+ Laptab एक ऐसा लैप-टैबलेट है जो आपको लैपटॉप की पावर और टैबलेट की पोर्टेबिलिटी एक ही डिवाइस में देता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 नवंबर 2025 19:43 IST
ख़ास बातें
  • लैपटॉप की पावर और टैबलेट की पोर्टेबिलिटी एक ही डिवाइस में
  • Laptab में NxtQ OS ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।
  • प्राइसिंग का खुलासा कंपनी 2026 की पहली तिमाही में करेगी।

Ai+ एक ऐसा डिवाइस लेकर आई है जो आपको लैपटॉप और टैबलेट दोनों का ही मिलाजुला एक्सपीरियंस देता है।

Photo Credit: Ai Plus

कैसा हो अगर आपको लैपटॉप जैसी पावर और टैबलेट जैसी पोर्टेबिलिटी व सहूलियत एक ही डिवाइस में मिल जाए? भारत की एक तेजी से बढ़ती टेक कंपनी ने यह संभव बना दिया है। Ai+ एक ऐसा डिवाइस लेकर आई है जो आपको लैपटॉप और टैबलेट दोनों का ही मिलाजुला एक्सपीरियंस देता है। कंपनी ने इसे Ai+ Laptab नाम दिया है जो कि लैपटॉप+टैबलेट को मिलाकर ही बनाया गया है। ब्रांड का कहना है कि उसका यह डिवाइस आजकल की पीढ़ी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है जिसमें स्टूडेंट, क्रिएटर, और पेशेवर शामिल हैं। आइए जानते हैं इस डिवाइस के अन्य डिटेल्स। 

Ai+ Laptab एक ऐसा लैप-टैब है जो आपको लैपटॉप की पावर और टैबलेट की पोर्टेबिलिटी एक ही डिवाइस में देता है। यह 11 इंच, 12 इंच, और 13 इंच साइज में आता है। कंपनी ने इनके साथ डिटेच हो सकने वाले कीबोर्ड और स्टाइलस दिए हैं। ये डिवाइस अगले साल यानी 2026 की पहली तिमाही में खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। इन्हें Flipkart और Ai+ के अधिकारिक रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा। 

Advertisement

Ai+ Laptab Features

Ai+ Laptab एक ऐसा डिवाइस है जो आपको हर तरह से काम आ सकता है। फिर चाहे ऑनलाइन क्लास हो, प्रेजेंटेशन बनानी हो, ऑनलाइन कंटेंट देखना हो, या फिर राह चलते कुछ क्रिएटिव काम करना हो। आपको एक बड़े डिवाइस जैसे लैपटॉप, और एक पोर्टेबल डिस्प्ले डिवाइस जैसे कि टैबलेट की सहूलियत एक ही जगह मिल जाती है। 

Laptab में NxtQ OS ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। इसके साथ ही यह डेडिकेटेड पीसी मोड के साथ आता है जो डिवाइस में डेस्कटॉप जैसा एक्सपीरियंस दे सकता है। इसके साथ एक फुल कीबोर्ड मिलता है और स्टाइलस दिया गया है। इसलिए चाहे पढ़ाई हो, डिजाइनिंग, ऑफिस या फिर क्रिएशन, यह सब कर सकता है। 

Advertisement

NxtQuantum Shift Technologies के सीईओ माधव सेठ ने कहा कि यह केवल एक साधारण टैबलेट नहीं है। यह वह डिवाइस है जो आजकल के जीने के तरीके से मेल खाता है। भारतीय यूजर्स को एक ऐसा डिवाइस चाहिए जो एजुकेशन, क्रिएटिविटी, पेशेवर काम, मनोरंजन आदि सब कर सके। कंपनी के ईकोसिस्टम में यह नया एडिशन है जिसमें स्मार्टफोन, वियरेबल, और TWS ईयरबड्स पहले से मौजूद हैं। 

Ai+ Laptab Price

Ai+ Laptab की प्राइसिंग की जहां तक बात है, कंपनी का कहना है कि वह इसे एग्रेसिव प्राइसिंग पर लॉन्च करेगी। यानी इसे हर कोई खरीद सकेगा, चाहे वह स्टूडेंट हो, क्रिएटर हो या फिर कोई जॉब करने वाला व्यक्ति। प्राइसिंग का खुलासा कंपनी 2026 की पहली तिमाही में करेगी। तब तक इसके मार्केट में आने का इंतजार करना होगा। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  3. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.