एसर ने लॉन्च किए नए बजट लैपटॉप, जानें इनके बारे में

एसर ने लॉन्च किए नए बजट लैपटॉप, जानें इनके बारे में
विज्ञापन
एसर ने एस्पायर सीरीज़ में अपना सी22 और सी24 ऑल-इन-वन पीसी लॉन्च कर दिए हैं। इन दोनों लैपटॉप को क्रमशः 21.5 और 23.8 इंच स्क्रीन साइज़ में लॉन्च किया गया है। नए एसर एस्पायर सी22 एआईओ वेरिएंट की कीमत 449.99 डॉलर (करीब (30,600 रुपये) से शुरू होती है जबकि एस्पायर सी24 एआईओ की कीमत 699.99 डॉलर (करीब 47,600 रुपये) से शुरू होती है।

एसर के दोनों नए डेस्कटॉप पीसी में (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का फुल एचडी डिस्प्ले है। इनकी सबसे अहम ख़ासियत है इन दोनों वेरिएंट में 0.31 इंच (करीब 8 मिलीमीटर) मोटे बेज़ेल का होना। हालांकि, नए एसर एस्पायर सी22 और एस्पायर सी24 एआईओ अभी टचस्क्रीन वेरिएंट में उपलब्ध नहीं है, लेकिन यूज़र डिस्प्ले को 5 और 20 डिग्री पर घुमा सकते हैं।

ख़ास बात है कि एसक ने इन पीसी में यूज़र को विंडोज़ 10, फ्रीडॉस और डेस्कटॉप कंप्यूटर के लिए लिनक्स सिंपल लिनक्स दिया है।

एसर एस्पायर सी22 वेरिएंट में इंटेल सेलेरॉन जे3160 प्रोसेसर है जो 1.6 गीगाहर्ट्ज़ पर चलता है जबकि सी24 में इंटेल आई3 प्रोसेसर है जो 22.30 गीगाहर्ट्ज़ पर चलता है। एसर एस्पायर सी22 में 500 जीबी एचडीडी स्टोरेज और 4जीबी डीडीआर3एल एसडीआरएएम जबकि एस्पायर सी24 1टीबी स्टोरेज और 8 जीबी डीडीआर4 एसडीआरएएम दी गई है।

एसर के इन नए वेरिएंट को प्रीमियम तो नहीं कहा जा सकता और ना ही इनमें बेहद ख़ास फ़ीचर दिए गए हैं। इनमें बजट में एआईओ पीसी कैटेगरी मिलती है। एस्पायर सी22 और एस्पायर सी24 बााजार में ऑनलाइन रिटेलर के पास खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »