Xiaomi ने लॉन्च किया ब्लूटूथ रिमोट वाला Mi Selfie Stick Tripod, कीमत 1,099 रुपये

Mi Selfie Stick Tripod ब्लूटूथ v3.0 के जरिए आपके फोन से कनेक्ट हो सकता है, इसके अलावा यह Android 4.3 या फिर इससे ऊपर के और iOS 5.0 व इससे ऊपर के वर्ज़न में सपोर्ट करता है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 18 जून 2020 18:09 IST
ख़ास बातें
  • Mi Selfie Stick Tripod की सेल भारत में शुरू हो चुकी है
  • मी सेल्फी स्टिक ट्राईपॉड का वज़न 155 ग्राम है
  • सेल्फी स्टिक को 510एमएम लम्बा बढ़ाया जा सकता है

Mi Selfie Stick Tripod पर Mi Max 2 जैसे बड़े फोन भी लग सकते हैं

Xiaomi Mi Selfie Stick Tripod भारत में लॉन्च हो चुका है, जैसे कि नाम से समझ आता है कि इस सेल्फी स्टिक को ट्राईपॉड की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह कंट्रोल बटन के साथ आता है, जिनका इस्तेमाल कुछ फंक्शन को ऑपरेट करने के किया जा सकता है वो भी बिना फोन छूए। यह ब्लूटूथ के साथ कनेक्ट होता है, जो कि फोन को वाइड साइज़ रेंज में फिट कर सकता है। आसानी से इस्तेमाल के लिए मी सेल्फी स्टिक ट्राईपॉड ब्लूटूथ रिमोट के साथ भी आता है। Electric Toothbrush और Screwdriver Set की तरह यह क्राउडफंडेड प्रोडक्ट नहीं है, मी सेल्फी स्टिक ट्राईपॉड खरीद के लिए उपलब्ध है।
 

Mi Selfie Stick Tripod price in India

मी सेल्फी स्टिक ट्राईपॉड की कीमत भारत में 1,099 रुपये है। यह सिंगल ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है, जो देखने में स्लेटी लगता है। Mi Selfie Stick Tripod को आप Mi.com से खरीद सकते हैं, जिसकी डिलिवरी 6 से 8 दिन के अंदर आपके घर तक कर दी जाएगी। हालांकि, डिलिवरी में लगने वाला समय आपके घर के पिनकोड पर भी निर्भर करता है।
 

Mi Selfie Stick Tripod specifications and features

मी सेल्फी स्टिक ट्राईपॉड ब्लूटूथ v3.0 के जरिए आपके फोन से कनेक्ट हो सकता है, इसके अलावा यह Android 4.3 या फिर इससे ऊपर के और iOS 5.0 व इससे ऊपर के वर्ज़न में सपोर्ट करता है। चार्जिंग के लिए इस सेल्फी कम ट्राईपॉड में माइक्रो-यूएसबी पोर्ट भी मिलेगा। डाइमेंशन की बात करें, तो 190x45x50mm के मी सेल्फी स्टिक ट्राइपॉड का वज़न 155 ग्राम है। वहीं, सेल्फी स्टिक लम्बाई 510एमएम तक बढ़ाई जा सकती है। यह एल्यूमीनियम से बनाया गया है जो कि इसे हल्का, मजबूत और पोर्टेबल बनाता है। इसके अलावा हैंडल में नॉन-स्लिप ग्रिप भी दी गई है। क्लैंप जहां फोन को अटैच करना है, उसमें भी नॉन-स्लिप कुशन डिज़ाइन दिया गया है। क्लैंप की बात करें, तो यह अडजेस्टेबल ग्रिप के साथ 360 डिग्री घूम सकता है। Xiaomi का कहना है कि इस सेल्फी स्टिक ट्राइपॉड पर Mi Max 2 जैसे बड़े फोन भी लगाया जा सकता है।

ब्लूटूथ रिमोट मी सेल्फी स्टिक ट्राईपॉड से अलग है, जिसका इस्तेमाल दूर से तस्वीरे लेने के लिए कर सकते हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  3. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  4. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  6. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  7. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  8. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  9. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
  10. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.