Xiaomi Beard Trimmer 2 भारत में लॉन्च, Mi Power Bank Hypersonic की सेल इस दिन होगी शुरू...

Xiaomi Beard Trimmer 2 की कीमत 1,999 रुपये है और इसे आगामी फेस्टिव सीज़न के दौरान इंट्रोडक्टरी कीमत 1,799 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। बियर ट्रिमिंग 2 को आप Mi.com, Mi Home stores, Mi Studios, Amazon और ऑफलाइन स्टोर्स के माध्यम से 3 अक्टूबर से खरीद पाएंगे।

Xiaomi Beard Trimmer 2 भारत में लॉन्च, Mi Power Bank Hypersonic की सेल इस दिन होगी शुरू...
ख़ास बातें
  • Xiaomi Beard Trimmer 2 की सेल 3 अक्टूबर से शुरू होगी
  • शाओमी बियर्ड ट्रिमर में ट्रेवर लॉक भी दिया है
  • Mi Power Bank Hypersonic में lithium-ion polymer बैटरी दी गई है
विज्ञापन
Xiaomi Beard Trimmer 2 को आज भारत में लॉन्च कर दिया गया है। Xiaomi का यह नया बियर्ड ट्रिमिंग IPX7 रेटिंग के साथ आता है, जो कि डिवाइस को वाटर रसिस्टेंट बनाता है। इसके अलावा, इसमें अन्य फीचर्स में एलईडी बैटरी डिस्प्ले, 40 लेंथ सेटिंग के साथ 0.5mm precision आदि शामिल है। Mi Power Bank Hypersonic को इससे पहले क्राउडफंडिंग कैंपेन के दौरान लॉन्च किया गया था, लेकिन अब इसे खरीद के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। इसमें आपको 20,000mAh बैटरी क्षमता मिलती है, जो कि 50W फास्ट चार्जिंग प्रदान करता है। यह USB Power Delivery 3.0 के साथ लैपटॉप को 45W पर चार्ज करता है। दोनों ही प्रोडक्ट की सेल अगले हफ्ते से शुरू होगी।
 

Xiaomi Beard Trimmer 2, Mi Power Bank Hypersonic price in India, availability

Xiaomi Beard Trimmer 2 की कीमत 1,999 रुपये है और इसे आगामी फेस्टिव सीज़न के दौरान इंट्रोडक्टरी कीमत 1,799 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। बियर ट्रिमिंग 2 को आप Mi.com, Mi Home stores, Mi Studios, Amazon और ऑफलाइन स्टोर्स के माध्यम से 3 अक्टूबर से खरीद पाएंगे, सेल दोपहर 12 बजे शुरू कर दी जाएगी। यह प्रोडक्ट सिंगल मैट ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है।

Mi Power Bank Hypersonic को पहले जुलाई महीने में क्राउडफंडिंग कैंपेन के दौरान लॉन्च किया गया था। लेकिन अब इसे खरीद के लिए उपलब्ध कराया जाएगा, जिसकी सेल 3 अक्टूबर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इसकी कीमत 3,599 रुपये है। इसे आप Mi.com, Mi Home stores, Flipkart,  Amazon और ऑफलाइन स्टोर्स के माध्यम से खरीद सकते हैं। यह प्रोडक्ट भी आपको सिंगल मैट ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।
 

Xiaomi Beard Trimmer 2 features

Xiaomi Beard Trimmer 2 में स्टेनलैस स्टील, सेल्फ-शार्पिंग ब्लेड दिया गया है, जो कि 0.5mm precisio ऑफर करता है। इसमें 40 लेंथ सेटिंग्स दी गई है और यह प्रतिमिनट 6,000 ब्लेड मूवमेंट पर रोटेट होता है। ट्रिमर में एलईडी बैटरी डिस्प्ले दिया गया है, जो कि बैटरी लेवल को दिखाता है। यूज़र बियर ट्रिमिंग  2 को यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के इस्तेमाल से 120 मिनट में फुल चार्ज कर सकते हैं। फुल चार्ज आपको 90 मिनट्स का रनटाइम प्रदान करता है, जबकि 12 मिनट की चार्जिंग पर इसमें आपको 5 मिनट का रनटाइम मिलेगा। यूज़र ट्रिमर को कोर्ड के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं।

Xiaomi ने इसमें ट्रेवर लॉक भी दिया है, जो कि ट्रेवलिंग के दौरान ट्रिमर और उसकी बैटरी को सुरक्षित रखता है। IPX7 रेटिंग होने के चलते आप इसे वॉश भी कर सकते हैं।
 

Mi Power Bank Hypersonic specifications

20,000mAh क्षमता के साथ Mi Power Bank Hypersonic में lithium-ion polymer बैटरी दी गई है। यह यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ 50 वॉच चार्जिंग स्पीड प्रदान करता है। इसमें दो यूएसबी टाइप-ए पोर्ट भी मिलता है, जिसमें डुअल कनेक्शन में प्रत्येक में 15 वॉट का आउटपुट मिलता है। वहीं, अकेले यह 22.5वॉट चार्जिंग स्पीड प्रदान करता है। इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए USB Power Delivery (PD) 3.0 सपोर्ट भी मौजूद है।

शाओमी के इस लेटेस्ट पावर बैंक में लो-पावर चार्जिंग मोड दिया गया है, जो कि पावर बटन के डबल टैप में एक्टिवेट हो जाता है। यह फीचर लो-पावर डिवाइस में सेफ चार्जिंग प्रदान करता है। Mi Power Bank Hypersonic को लेकर दावा किया गया है कि यह 3 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है और 45वॉट का इस्तेमाल करते हुए इसे 50 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। इसका डायमेंशन 157.3x73.5x27.5mm है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  2. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  3. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  4. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  5. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  7. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  8. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  9. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  10. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »