सैमसंग अमेरिकी बाजार से 28 लाख वॉशिंग मशीन वापस लेगी

सैमसंग अमेरिकी बाजार से 28 लाख वॉशिंग मशीन वापस लेगी
ख़ास बातें
  • सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स अमेरिकी बाजार से 28 लाख वॉशिंग मशीन वापस लेगी
  • सैमसंग को अब तक वॉशिंग मशीन में खामी को लेकर 9 शिकायतें मिल चुकी हैं
  • इससे पहले सैमसंग ने गैलेक्सी नोट7 को बाजार से वापस लिया है
विज्ञापन
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स अमेरिकी बाजार से 28 लाख वॉशिंग मशीन वापस लेगी। ये टॉप-लोडिंग मशीनें हैं, जिनमें चलने के दौरान ऐसी गड़बड़ी का जोखिम है, जिससे इसका उपयोग करने वाले घायल हो सकते हैं।

ये मशीनें मार्च 2011 से मौजूदा समय तक की निर्मित हैं। अमेरिकी उपभोक्ता उत्पाद सुरक्षा आयोग (सीपीएससी) के मुताबिक, वॉशिंग मशीन का ऊपरी हिस्सा इसके चलने के दौरान इसके चेसिस से अलग हो सकता है, जिससे इसके उपयोगकर्ता घायल हो सकते हैं।

सैमसंग ने शुक्रवार को जारी बयान में बताया, "यह कदम स्वैच्छिक तौर पर ऐसी रिपोर्ट्स के बाद उठाया गया है कि मशीनों के ड्रम्स असंतुलित होकर ढीले पड़ सकते हैं, जिससे अत्यधिक कंपन होगा और फिर ऊपरी हिस्सा मशीन से अलग हो सकता है।"

कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा हाई-स्पीड साइकिल के दौरान होने का खतरा है, जिसका इस्तेमाल आम तौर पर बिस्तरों, भारी कपड़ों की धुलाई के लिए होता है। इस दौरान होने वाली दुर्घटना से उपयोगकर्ता को चोट लग सकती है।"

सीपीएससी के मुताबिक, सैमसंग जिन टॉप-लोड वॉशिंग मशीनों को वापस लेने जा रही है, उसके 34 मॉडल हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »