प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को करेंगे 'स्टार्ट-अप इंडिया' पहल की शुरुआत

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 14 जनवरी 2016 10:46 IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'स्टार्ट-अप इंडिया' पहल की शनिवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में होने वाले लॉन्च में मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सैकड़ों प्रतिष्ठित निवेशकों और स्टार्ट-अप संस्थापकों के हिस्सा लेने की संभावना है। केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, पहल को लॉन्च किए जाने के साथ इसकी कार्ययोजना भी पेश की जाएगी और प्रधानमंत्री खुद भी इसके प्रमुख विवरण प्रस्तुत करेंगे।

बयान में कहा गया है, "सिलिकॉन वैली से स्टार्ट-अप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और संस्थापकों, वेंचर कैपिटलिस्ट और एंजल इनवेस्टरों वाले 40 से अधिक सदस्यों वाला एक प्रतिनिधिमंडल विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में और इसके प्रश्नोत्तर सत्र में हिस्सा लेगा।"
Advertisement

बयान के मुताबिक, "कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी), भारतीय प्रबंधन संस्थानों (आईआईएम), राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (एनआईटी) और भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईआईटी) और केंद्रीय श्विविद्यालयों तथा 350 से अधिक जिलों के युवा समूहों के बीच किया जाएगा।"

प्रश्नोत्तर सत्र में प्रमुख मंत्रालयों और विभागों के सचिव सवालों के जवाब देने के लिए मौजूद रहेंगे।
Advertisement

समारोह में स्नैपडील, ओला, क्विकर, ज़ोमैटो, उबर, पेटीएम, फ्लिपकार्ट, ओयोरूम्स, इनमोबी, मेकमाईट्रिप और योरस्टोरी जैसी कंपनियों के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान सिडबी, इंडो-यूएस वेंचर्स, इवेंटस, अल्थर्टान, सॉफ्टबैंक और मिलिवेज जैसी निवेशक कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
Advertisement

केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली, वाणिज्य मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्यमंत्री जयंत सिन्हा जैसे लोगों की मौजूदगी वाले सत्र की अध्यक्षता उद्योग सचिव अमिताभ कांत, क्वोलिटी काउंसिल के अध्यक्ष आदिल जैनुलभाई, आईडीजी वेंचर्स के सुधीर सेठी और गूगल के राजन आनंदन जैसी हस्तियां करेंगी।

कांत ने बुधवार को ट्वीट में कहा, "विज्ञान भवन में 1,350 सीटें हैं। दो लाख से अधिक लोगों ने पास मांगे हैं। हमारे साथ सहानुभूति बरती जाए। इसका सीधा प्रसारण भी होगा।"
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  2. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  4. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  6. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  7. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  8. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  9. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  3. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  7. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  10. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.