Tesla को सप्लाई के लिए अमेरिका में बड़ा बैटरी प्लांट लगाने की तैयारी में Panasonic 

पैनासोनिक की इस फैक्टरी पर कुछ अरब डॉलर का खर्चा होगा और इसे टेक्सस के पास ओकलाहोमा या कैनसस में बनाया जा सकता है

विज्ञापन
अपडेटेड: 4 मार्च 2022 16:19 IST
ख़ास बातें
  • टेस्ला ने टेक्सस में एक नया EV प्लांट बनाने की तैयारी की है
  • टेस्ला के लिए पैनासोनिक प्रमुख बैटरी सप्लायर है
  • टेस्ला को इस वर्ष बिक्री तेजी से बढ़ने की उम्मीद है

पैनासोनिक की इस फैक्टरी पर कुछ अरब डॉलर की कॉस्ट आएगी

जापान की बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों में शामिल Panasonic ने इलेक्ट्रिक कार मेकर Tesla के लिए नए प्रकार की इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) बैटरी बनाने के लिए अमेरिका में एक बड़ी फैक्टरी लगाने की योजना बनाई है। दुनिया में सबसे अधिक इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री करने वाली टेस्ला के लिए पैनासोनिक प्रमुख बैटरी सप्लायर है।

पब्लिक ब्रॉडकास्टर NHK की रिपोर्ट में बताया गया है कि पैनासोनिक की इस फैक्टरी पर कुछ अरब डॉलर का खर्च होगा और इसे टेक्सस के पास ओकलाहोमा या कैनसस में बनाया जा सकता है। टेस्ला ने टेक्सस में एक नया EV प्लांट बनाने की तैयारी की है। हालांकि,  NHK ने पैनासोनिक के इस प्रोजेक्ट की कोई समयसीमा नहीं बताई है। इसके साथ ही इस जानकारी के सोर्स का भी खुलासा नहीं किया गया है। पैनासोनिक का कहना है कि उसने ऐसी घोषणा नहीं की है। 
Advertisement

टेस्ला को कई वर्षों से बैटरी की सप्लाई कर रही पैनासोनिक ने कहा है कि उसकी योजना मार्च 2024 से पहले नए प्रकार की लिथियम आयन बैटरी का बड़े स्तर पर प्रोडक्शन करने की है। यह बैटरी कंपनी के जापान में वाकायामा के प्लांट में बनाई जाएगी। 4680 फॉर्मेट (46 मिलीमीटर चौड़ी और 80 मिलिमीटर लंबी) की यह बैटरी टेस्ला को सप्लाई की जा रही मौजूदा बैटरी से लगभग पांच गुना बड़ी है। इससे टेस्ला को प्रोडक्शन की कॉस्ट कम करने और व्हीकल की रेंज बढ़ाने में मदद मिलेगी। टेस्ला को पैनासोनिक एक दशक से भी अधिक से बैटरी की सप्लाई कर रही है। इसके लिए दोनों कंपनियों के बीच एग्रीमेंट हुआ था जिससे टेस्ला के लिए पैनासोनिक बैटरी की प्रमुख सप्लायर बन गई थी।

इसके बाद से टेस्ला ने प्रोडक्शन बढ़ाया है और बैटरी बनाने वाली अन्य फर्मों के साथ भी कॉन्ट्रैक्ट किए हैं। इनमें सस्ती लिथियम आयन बैटरी बनाने वाली चीन की फर्में शामिल हैं। दक्षिण कोरिया की LG एनर्जी सॉल्यूशन लिमिटेड भी 4680 बैटरियों के प्रोडक्शन की योजना बना रही है। टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री हाल के वर्षों में तेजी से बढ़ी है। टेस्ला को बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए बैटरियों की अधिक सप्लाई की जरूरत है। टेस्ला को इस वर्ष बिक्री तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। कंपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के नए मॉडल भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। 
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Electric vehicles, Tesla, Battery, PANASONIC, America, Plant, Cost, Supply
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.