OnePlus Buds ट्रू वायरलेस ईयरफोन 21 जुलाई को होंगे लॉन्च

OnePlus Buds TWS ईयरबड्स Amazon India के सब्सक्रिप्शन सेक्शन में लिस्ट किए जा चुके हैं, जिससे माना जा रहा है कि यह अमेज़न पर खरीद के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 14 जुलाई 2020 12:27 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus के पहले वायरलेस इयरफोन साल 2018 में हुए थे लॉन्च
  • Bullets Wireless 2 को साल 2019 में लाया गया था
  • अब OnePlus Nord के साथ पहले ट्रू वायरलेस ईयरफोन लेकर आएगी कंपनी

OnePlus Buds अमेज़न इंडिया वेबसाइट पर खरीद के लिए हो सकते हैं उपलब्ध

OnePlus के पहले ट्रू वायरलेस ईयरफोन OnePlus Buds की लॉन्च तारीख सामने आ गई है, यह ईयरफोन 21 जुलाई को लॉन्च किए जाएंगे। जी हां, 21 जुलाई को OnePlus Nord स्मार्टफोन के साथ इन ईयरबड्स को लॉन्च किया जाएगा। बता दें, कंपनी के इस पहले ट्रू वायरलेस ईयरफोन्स को लेकर महीने भर से काफी लीक्स और रिपोर्ट्स सामने आ रही थी, जिसमें कहा जा रहा था कि कंपनी जल्द ही तेज़ी से बढ़ते ट्रू वायरलेस ऑडियो स्पेस में एंट्री करने वाली है। यूं तो वनप्लस काफी लम्बे समय से ऑडियो सेगमेंट में मौजूद है, लेकिन कंपनी के मौजूदा ऑडियो प्रोडक्ट या तो वायर्ड होते थे या फिर नेकबैंड-स्टाइल डिज़ाइन वाले वायरलेस ईयरफोन होते थे। हालांकि, अब आखिरकार कंपनी अपने पहले ट्रू वायरलेस प्रोडक्ट से भी पर्दा उठाने वाली है।

OnePlus Buds के नाम और यह ट्रू वायरलेस हेडसेट होने वाला है, इसके अलावा फिलहाल इन ईयरबड्स से संबंधित ज्यादा जानकारी वनप्लस द्वारा सार्वजनिक नहीं की गई है। कंपनी ने अपना पहला वायरलेस ईयरफोन OnePlus Bullets Wireless साल 2018 में लॉन्च किया था, इसके बाद साल 2019 में कंपनी ने Bullets Wireless 2 पेश किया। हालांकि, कंपनी ने ट्रू वायरलेस सेगमेंट में एंट्री थोड़ी देर से की है, लेकिन देर से ही सही अब आखिरकार कंपनी इस सेगमेंट में भी एंट्री के लिए तैयार हो चुकी है।
Advertisement

वनप्लस ने हाल ही में Bullets Wireless Z लॉन्च किए हैं, जिनकी कीमत भारत में 1,999 रुपये है। पहले माना जा रहा था कि कंपनी OnePlus 8 सीरीज़ के साथ अपने पहले ट्रू वायरलेस ईयरफोन्स लॉन्च करेगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। कंपनी ने वनप्लस 8 सीरीज़ के साथ ट्रू वायरलेस ईयरफोन के बजाय नेकबैंड-स्टाइल बुलेट वायरलेस ज़ेड को लॉन्च किया है। यह ईयरफोन्स प्रीमियम फीचर्स के साथ आते हैं, जिसमें यूएसबी टाइप-सी फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं। वहीं, इसकी कीमत भी काफी किफायती है, जो कि आपको 2000 रुपये से कम कीमत में प्राप्त होगा।

कुछ समय पहले सामने आई वनप्लस बड्स की टीज़र तस्वीर में खुलासा हुआ है कि यह ट्रू वायरलेस ईयरफोन ब्लैक कलर वेरिएंट में आ सकते हैं। वहीं, डिज़ाइन की बात करें, तो वनप्लस बड्स में काफी हद तक  Vivo TWS Neo true wireless earphones जैसी समानताएं थी जो कि हाल ही में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत भारत में 5,000 रुपये से कम है।
Advertisement

हाल ही में एक टिप्सटर ने जानकारी दी थी कि OnePlus TWS हेडफोन्स Amazon India के सब्सक्रिप्शन सेक्शन में लिस्ट थे। इससे माना जा रहा है कि यह OnePlus Buds अमेज़न इंडिया पर खरीद के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। इसके अलावा इस लिस्टिंग से लॉन्च के भी संकेत प्राप्त हुए ते, जिसकी अब वनप्लस द्वारा पुष्टि कर दी गई है। यह ईयरफोन वनप्लस नॉर्ड स्मार्टफोन के संग 21 जुलाई को लॉन्च किए जाएंगे।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  6. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  6. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  7. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  8. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  10. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.