Xiaomi Mi True Wireless Earphones 2 Basic लॉन्च, जानें खासियतें

Mi True Wireless Earphones 2 Basic की कीमत लगभग 3,400 रुपये है। शाओमी शुरुआत में Mi True Wireless Earphones 2 Basic को यूरोपीय मार्केट में ही आने वाले दिनों में लेकर आने वाली है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 16 जुलाई 2020 12:20 IST
ख़ास बातें
  • 14.2 एमएम ड्राइवर से लैस है Mi True Wireless Earphones 2 Basic
  • मी ट्रू वायरलेस ईयरफोन 2 बेसिक में मौजूद है SBC/ AAC ऑडियो कोडेक्स सपोर्ट
  • Xiaomi का दावा सिंगल चार्ज में 5 घंटे चल सकते हैं नए ट्रू वायरलेस ईयरबड्स

मी ट्रू वायरलेस ईयरफोन 2 बेसिक इन-ईयर डिटेक्शन से लैस

Mi True Wireless Earphones 2 Basic को Xiaomi के लेटेस्ट ट्रूली वायरलेस ईयरबड्स के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह नए ईयरबड्स मौजूदा Mi True Wireless Earphones 2 का किफायती वेरिएंट हैं, जिसे भारत में मई में लॉन्च किया गया था। मी ट्रू वायरलेस ईयरफोन 2 बेसिक इन-ईयर डिटेक्शन और डुअल-माइक इंवायरनमेंटल नॉयज़ कैंसिलेशन से लैस है। शाओमी ने इस नए ईयरफोन में टच कंट्रोल भी ऑफर किया है, जिसकी सहायता से आप म्यूज़िक व वॉयस कॉल को एक टैप में ही कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा कंपनी का दावा है कि मी ट्रू वायरलेस ईयरफोन 2 बेसिक 20 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करते हैं।
 

Mi True Wireless Earphones 2 Basic price

मी ट्रू वायरलेस ईयरफोन 2 बेसिक की कीमत EUR 39.99 (लगभग 3,400 रुपये) है। शाओमी शुरुआत में Mi True Wireless Earphones 2 Basic को यूरोपीय मार्केट में ही आने वाले दिनों में लेकर आने वाली है। हम उम्मीद कर सकते हैं कि इन्हें भारतीय मार्केट के साथ-साथ दूसरे मार्केट में इस साल के अंत तक लॉन्च किया जाएगा।

Mi True Wireless Earphones 2 Basic specifications, features

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो मी ट्रू वायरलेस ईयरफोन 2 बेसिक में 14.2 एमएम के डायनमिक ड्राइवर्स और SBC/ AAC ऑडियो कोडेक्स सपोर्ट शामिल किया गया है। इसके अलावा ईयरबड्स में ऑटो-पेयर और ऑटो-कनेक्ट फीचर भी मौजूद है, जो Mi True Wireless Earphones 2 में भी पहले से उपलब्ध है। साथ आपको चार्जिंग केस के साथ यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी मिलेगा। मी ट्रू वायरलेस ईयरफोन 2 बेसिक दो नॉयज़ कैंसिलेशन माइक्रोफोन के साथ आता है। वहीं, इसमें एक इन-ईयर डिटेक्शन सेंसर भी दिया गया है, जिसका मतलब है कि दोनों में से किसी भी एक ईयरबड्स निकलने के बाद ऑडियो अपने आप ही पॉज़ हो जाएगी। यही नहीं, इसमें टच कंट्रोल फंक्शन भी मौजूद है।

शाओमी का दावा है कि मी ट्रू वायरलेस ईयरफोन 2 बेसिक ईयरबड्स सिंगल चार्ज पर 5 घंटे बिना रुके काम करता है। हालांकि, केस के साथ इसकी बैटरी लाइफ को 20 घंटे तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

कंपनी के पोर्टफोलियो में मी ट्रू वायरलेस ईयरफोन 2 बेसिक Mi True Wireless Earphones 2 और Redmi Earbuds S के साथ स्थित है। नया ईयरफोन एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही डिवाइस पर काम करने में सक्षम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  2. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  2. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
  3. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  4. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  5. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
  6. TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
  7. Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  8. GST के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, घर बैठे हो जाएगा सारा काम
  9. Jio-Airtel के बाद अब BSNL भी जेब पर पड़ेगा भारी? महंगा हुआ ये वाला रिचार्ज प्लान
  10. Ai+ स्मार्टफोन हुए ₹2000 तक महंगे, जानें क्या है वजह?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.