अमेरिका में एक शख्स ने अपने स्मार्टफोन से ही कर ली शादी

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 30 जून 2016 10:58 IST
अमेरिका में एक व्यक्ति ने स्मार्टफोन से अपने प्यार को एक नई ऊंचाई दे दी। लास वेगास में उसने स्मार्ट फोन से ही शादी रचा ली। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। यह शादी समारोह बिल्कुल वैसा ही था, जैसा सामान्य तौर पर लॉस वेगास में होता है। सिर्फ एक चीज में अंतर था। दूल्हे एरोन चेर्वेनाक ने शाम में पहना जाने वाला औपचारिक ड्रेस तो पहन रखा था लेकिन 'दुल्हन' को डिब्बे में बंद रखा गया था। लॉस वेगास रिव्यू जर्नल ने सोमवार को यह खबर प्रकाशित की है।

लिटिल वेगास चैपल के पादरी ने चेर्वेनाक से शादी की रस्म के तहत पूछा, "एरोन क्या तुम इस स्मार्टफोन को कानूनी तरीके से पत्नी मानते हो और क्या तुम उसे प्यार करने, उसका सम्मान करने, उसे आराम से रखने के साथ उसके प्रति निष्ठावान रहोगे? उसने कहा, 'हां, मैं ऐसा करूंगा।'
 

द लिटिल लास वेगास चैपल के मालिक माइकल केली के हवाले से डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट केटीएनवी डॉट कॉम ने यह बात कही है।

केली ने कहा, "सबसे पहले ऐसा लगा कि यह क्या है? और उसके बाद मैंने सोचा..ठीक है, करते हैं।"

केली के मुताबिक, "कलाकार और निर्देशक चेर्वेनाक ने अपने स्मार्टफोन से प्रतीकात्मक ढंग से शादी का भाव प्रदर्शित कर समाज को एक संदेश दिया है।"
Advertisement


केली ने कहा, "लोग अपने फोन से इतना अधिक जुड़े हुए हैं कि वे हमेशा उसके साथ रहते हैं और यह शादी जैसा लगता है।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Internet, Smartphones
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 16 5G vs Vivo V60e vs Motorola Edge 70 Pro, जानें कौन सा फोन है दमदार
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  2. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
  3. Apple के लिए बड़ा मार्केट बना भारत, iPhone की जोरदार डिमांड 
  4. Xiaomi Civi 6, Civi 6 Pro में हो सकता है 1.5K डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा
  5. IPL 2026 के मजे ₹500 से कम में! ये हैं Jio, Airtel और Vi के बेस्ट रिचार्ज प्लान
  6. अब 100 शहरों में मिनटों में डिलीवरी करेगा Amazon!
  7. मोबाइल पर बजेगी खतरे की घंटी! सरकार की बड़ी तैयारी, जानें क्या है NDMA का अलर्ट
  8. Amazon Great Summer Sale 2026: 8 मई से आ रही Amazon की बड़ी सेल, Samsung, Asus, Boat जैसे ब्रांड्स पर धांसू ऑफर्स
  9. सैमसंग ने पहली तिमाही में बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, मेमोरी चिप की जोरदार डिमांड 
  10. अब Netflix दिखाएगा Reels जैसे वीडियो, नया फीचर बदल देगा देखने का तरीका!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.