Huawei Freebuds 3i Noise Cancelling Earphones भारत में लॉन्च, बिक्री अमेज़न प्राइम डे सेल में होगी शुरू

Huawei Freebuds 3i 10mm डायनमिक ड्राइवर्स के साथ आया है और इसमें एक्टिव नॉयज़ कैंसलिंग और वॉयस कॉल के लिए ट्रिपल माइक्रोफोन सिस्टम दिए गए हैं।

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 24 जुलाई 2020 13:31 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Freebuds 3i में मौजूद है एक्टिव नॉयज़ कैंसिलेशन फीचर
  • हुवावे फ्रीबड्स 3आई ईयरफोन के हर बड्स का वज़न 5.5 ग्राम है
  • हुवावे फ्रीबड्स 3आई नॉयज़ कैंसलिंग ईयरफोन में है 10mm डायनमिक ड्राइवर्स

Huawei Freebuds 3i ईयरफोन वाटर रसिस्टेंट हैं

Huawei Freebuds 3i Noise Cancelling Earphones भारत में लॉन्च कर दिए गए हैं, जिनकी कीमत 9,990 रुपये है। नए ट्रू वायरलेस ईयरफोन मई महीने में ग्लोबली लॉन्च किए गए थे। भारत में लॉन्च के बाद यह ईयरफोन 6 अगस्त से आयोजित होने वाली Amazon Prime Day सेल के दौरान खरीद के लिए उपलब्ध होगा। कलर ऑप्शन की बात करें, तो यह हुवावे फ्रीबड्स 3आई नॉयज़ कैंसलिंग ईयरफोन आपको सेरामिक व्हाइट और कार्बन ब्लैक कलर में मिलेंगे। किफायती ट्रू वायरलेस ईयरफोन के साथ एक्टिव नॉयज़ कैंसिलेशन के बीच हुवावे फ्रीबड्स 3आई नॉयज़ कैंसलिंग ईयरफोन ट्रिपल माइक्रोफोन सेटअप और 32dB तक बैकग्राउंड नॉइस को कम करने का दावा करता है।
 

Huawei Freebuds 3i Amazon Prime Day offer

हुवावे फ्रीबड्स 3आई नॉयज़ कैंसलिंग ईयरफोन की सेल Amazon Prime Day Sale के दौरान शुरू होगी, जो 6 अगस्त को आयोजित की जाएगी और 7 अगस्त तक चलेगी। Huawei Freebuds 3i की कीमत की बात करें, तो यह ईयरफोन आपको 9,990 रुपये में मिलेगा। लॉन्च ऑफर के तहत, इसके साथ आपको 3,099 रुपये वाला Huawei Band 4 मुफ्त मिलेगा। यह ऑफर केवल प्राइम मेंबर्स के लिए अमेज़न प्राइम डे सेल के दौरान ही उपलब्ध होगा, लेकिन बाद में इस ऑफर का विस्तार 12 अगस्त तक के लिए कर दिया जाएगा।
 

Huawei Freebuds 3i specifications and features

हुवावे फ्रीबड्स 3आई नॉयज़ कैंसलिंग ईयरफोन 10mm डायनमिक ड्राइवर्स के साथ आया है और इसमें एक्टिव नॉयज़ कैंसलिंग और वॉयस कॉल के लिए ट्रिपल माइक्रोफोन सिस्टम दिए गए हैं। दोनों ईयरफोन में कैपसिटिव सेंसर्स दिए गए हैं, जो नॉयज़ कैंसलिंग और प्लेबैक के लिए गेस्चर कंट्रोल के साथ मौजूद हैं। हुवावे का दावा है कि यह ईयरफोन हर चार्ज में 3.5 घंटे की बैटरी लाइफ प्रदान करते हैं, वहीं चार्जिंग केस के साथ यह अतिरिक्त 14.5 घंटे की यूसेज प्रदान करते हैं।

हर हुवावे फ्रीबड्स 3आई ईयरफोन का वज़न 5.5 ग्राम है, जबकि चार्जिंग केस के साथ इसका वज़न 51 ग्राम हो जाता है। इसके अलावा अच्छी फिटिंग के लिए सिलिकॉन ईयर टिप्स पैकेज में शामिल किए गए हैं। यह ईयरफोन वाटर रसिस्टेंट IPX4 रेटेड है। हुवावे का दावा है कि यह ईयरफोन अपने एक्टिव नॉयज़ कैंसलिंग फीचर के द्वारा 32dB तक बैकग्राउंड नॉयज़  को कम करता है।
Advertisement

इस वक्त उपलब्ध एक्टिव नॉयज़ कैंसिलेशन के साथ ट्रू वायरलेस ईयरफोन का सबसे किफायती विकल्प हुवावे फ्रीबड्स 3आई है। इस फीचर्स के साथ ज्यादातर ऑप्शन की कीमत काफी महंगी है, जैसे Apple AirPods Pro जिसकी कीमत 24,999 रुपये है, Sennheiser Momentum True Wireless 2 जिसकी कीमत ऐप्पल के बराबर है और Sony WF-SP800N जिसकी कीमत 18,990 रुपये है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Display Type

LCD

Water Resistant

हां

Heart Rate Monitor

हां

Battery Life (Days)

9
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  6. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.