Apple की वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस भारत में शुरू, ऐसे मिलेगा 1 साल का मुफ्त सब्सक्रिप्शन

Apple TV+ Video Streaming Service: ऐप्पल टीवी+ को भारत और दुनियाभर में आज लाइव कर दिया गया है। जानें कैसे पा सकते हैं एक साल का फ्री सब्सक्रिप्शन।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 नवंबर 2019 19:05 IST
ख़ास बातें
  • ऐप्पल की नई वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस है Apple TV+
  • Apple TV+ Video Streaming Service भारत में हुई शुरू
  • Apple की वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस के लिए हर महीने देने होंगे 99 रुपये

Apple TV+: ऐप्पल की वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस भारत में शुरू, ऐसे मिलेगा 1 साल का मुफ्त सब्सक्रिप्शन

Apple TV+ Video Streaming Service: ऐप्पल टीवी+ को भारत और दुनियाभर में आज लाइव कर दिया गया है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Apple TV+ कंपनी की नई वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस है। बता दें कि ऐप्पल टीवी+ को विभिन्न Apple डिवाइस में ऐप्पल टीवी ऐप और वेब ब्राउजर पर tv.apple.com से एक्सेस किया जा सकता है। ऐप्पल टीवी+ (Apple TV+) को भारत सहित दुनियाभर के 100 से अधिक देशों में स्ट्रीम किया जा सकता है।

भारत में सात दिनों के फ्री ट्रायल पीरियड के बाद ऐप्पल टीवी+ सर्विस के लिए प्रतिमाह 99 रुपये का शुल्क लगेगा। वहीं यूएस में स्ट्रीमिंग सर्विस की कीमत प्रतिमाह 4.99 डॉलर तय की गई है। बता दें कि ऐप्पल टीवी+ वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस को iPhone, आईपॉड टच, iPad, Apple TV और Mac जैसे Apple डिवाइस से एक्सेस किया जा सकता है।
 

Apple TV+ सब्सक्रिप्शन का मासिक शुल्क 99 रुपये प्रति माह है

इसके अलावा ऐप्पल टीवी ऐप फायर टीवी स्टिक के साथ-साथ चुनिंदा स्मार्ट टीवी और स्ट्रीमिंग बॉक्स पर भी उपलब्ध होगा। यूज़र्स सफारी, फायरफॉक्स और क्रोम ब्राउज़र में tv.apple.com पर जाकर भी ऐप्पल टीवी+ (Apple TV+) के शो को स्ट्रीम कर सकेंगे।

Apple नए आईफोन, आईपैड, आईपॉड टच, मैक या ऐप्पल टीवी की खरीदी पर ग्राहकों को एक साल का वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस का सब्सक्रिप्शन फ्री दे रही है। कंपनी दुनियाभर के योग्य स्टूडेंट के लिए ऐप्पल म्यूज़िक स्टूडेंट प्लान मुहैया कराती है और अब इस प्लान के साथ कंपनी ऐप्पल टीवी+ (Apple TV+) सब्सक्रिप्शन को जोड़ेगी। बता दें कि भारत में ऐप्पल म्यूज़िक स्टूडेंट प्लान की कीमत केवल 49 रुपये प्रतिमाह है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  2. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  8. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  9. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.