Whatsapp की भारत में नई प्राइवेसी पॉलिसी का असर: 82% यूजर्स ने रिजेक्ट की पॉलिसी

WhatsApp (व्हाट्सएप) की नई पॉलिसी को सर्वे में 82 पर्सेंट यूजर्स ने खारिज कर दिया है

विज्ञापन
अंकित शर्मा, अपडेटेड: 28 जनवरी 2021 12:18 IST
ख़ास बातें
  • 34% यूजर्स ने टेलीग्राम को व्हाट्सएप के अल्टरनेटिव के तौर पर वोट किया
  • 18% यूजर्स को व्हाट्सएप की नई पॉलिसी अपडेट से कोई चिंता नहीं
  • व्हाट्सएप के विकल्प के तौर पर टेलीग्राम और सिग्नल को देखा जा रहा है

WhatsApp (व्हाट्सएप) ने जब से भारत में अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी का एलान किया है, तभी से कंपनी सबके निशाने पर आ गई है।

WhatsApp (व्हाट्सएप) ने जब से भारत में अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी का एलान किया है, तभी से कंपनी सबके निशाने पर आ गई है। हालांकि अब एक हालिया सर्वे में व्हाट्सएप की इस नई पॉलिसी को 82 पर्सेंट यूजर्स ने खारिज कर दिया है। सर्वे में शामिल 37 पर्सेंट लोगों ने इसे लोगों की प्राइवेसी का गंभीर उल्लंघन माना है। वहीं 45 पर्सेंट ने कहा है कि वह इस पॉलिसी के साथ व्हाट्सएप पर बने रह सकते हैं। जबकि 18 पर्सेंट लोगों का कहना है कि व्हाट्सएप की नई पॉलिसी अपडेट ने उन्हें कोई चिंता नहीं है। ET Telecom ने मार्केट रिसर्च एंड कम्युनिकेशन एडवाइजरी फर्म BM Nxt के व्हाट्सएप की नई पॉलिसी को लेकर किए गए सर्वे से यह रिपोर्ट तैयार की है।
   
WhatsApp पॉलिसी पर विवादों के बावजूद 28 पर्सेंट का कहना है कि उनके पास व्हाट्सएप के वैकल्पिक इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप पर स्विच करने की कोई योजना नहीं है। जबकि 29 पर्सेंट का कहना है कि वह एक महीने के भीतर किसी दूसरे इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप्स पर स्विच कर लेंगे। सर्वे में शामिल 25 पर्सेंट लोगों का कहना है कि वह एक सप्ताह के अंदर दूसरे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर स्विच कर लेंगे। इसके अलावा सर्वे में शामिल 18 पर्सेंट लोगों ने कहा है कि वह पहले ही व्हाट्सएप के वैकल्पिक इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर स्विच कर चुके हैं।

WhatsApp पॉलिसी पर Better World–BM Nxt के फाउंडर और एनालिस्ट दीपक कुमार ने कहा, व्हाट्सएप की नई पॉलिसी ने लोगों को जागरुक बना दिया है। लोगों को अब नॉन मैसेजिंग व्हाट्सएप प्लेटफॉर्म के बारे में अधिक जानकारी हो गई है, जो अब इन कंपनियों के यूजर बेस को बढ़ाने में मदद कर सकती है। इसके अलावा भविष्य में व्हाट्सएप यूजर्स दूसरे इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म जैसे Telegram और Signal पर स्विच कर सकते हैं। WhatsApp पर किए गए इस सर्वे में शामिल 34 पर्सेंट लोगों ने टेलीग्राम को व्हाट्सएप के अल्टरनेटिव के तौर पर वोट किया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

अंकित शर्मा Gadgets 360 में डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.