iPhone की हो सकती है शॉर्टेज, कोरोना से Apple की चाइनीज सप्लायर की बढ़ी मुश्किलें

Apple के लिए कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग करने वाली Foxconn की चीन की बड़ी फैक्टरी में प्रोडक्शन लगभग 30 प्रतिशत घट सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2022 14:45 IST
ख़ास बातें
  • फर्म के अन्य प्लांट्स में प्रोडक्शन बढ़ाने की तैयारी की जा रही है
  • Apple भी iPhone का चीन और भारत में प्रोडक्शन करती है
  • चीन में कोरोना के मामले दोबारा बढ़ रहे हैं

Foxconn की Zhengzhou की फैक्टरी की iPhone के कुल प्रोडक्शन में बड़ी हिस्सेदारी है

दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone की सप्लाई में अगले महीने कमी हो सकती है। कोरोना की वजह से लगी पाबंदियों के कारण Apple के लिए कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग करने वाली Foxconn की चीन की बड़ी फैक्टरी में प्रोडक्शन लगभग 30 प्रतिशत घट सकता है। हालांकि, Foxconn ने Shenzhen शहर में मौजूद अपनी एक अन्य फैक्टरी में प्रोडक्शन को बढ़ाने की योजना बनाई है। 

Reuters की रिपोर्ट में इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र के हवाले से यह जानकारी दी गई है। Foxconn ने Reuters को बताया है कि स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश हो रही है और फर्म के अन्य प्लांट्स में प्रोडक्शन बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। Apple ने इस बारे में Reuters की ओर से भेजे गए प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया है। स्टॉक मार्केट में बढ़ोतरी के बावजूद सोमवार को Foxconn के शेयर में लगभग 1.9 की गिरावट हुई। Foxconn की Zhengzhou की फैक्टरी की iPhone के कुल प्रोडक्शन में बड़ी हिस्सेदारी है। इस फैक्टरी में लाख वर्कर्स हैं। 

Apple भी iPhone का चीन और भारत में प्रोडक्शन करती है। कंपनी ने अपनी नई iPhone 14 सीरीज के कुछ मॉडल्स की भारत में मैन्युफैक्चरिंग शुरू की है। इसे चीन में मैन्युफैक्चरिंग को कम करने की कंपनी की योजना के हिस्से के तौर पर देखा जा रहा है। चीन में कोरोना के मामले दोबारा बढ़ रहे हैं। इस पर नियंत्रण के लिए कई शहरों में सरकार ने लॉकडाउन लगा दिया है। चीन के प्रेसिडेंट Xi Jinping जीरो कोविड पॉलिसी के तहत महामारी से निपटने के लिए कड़े उपाय किए जा रहे हैं। 

चीन की सरकार ने वुहान के एक जिले में आठ लाख से अधिक लोगों को बाहर नहीं निकलने को कहा है। वुहान में प्रति दिन कोरोना के लगभग 25 नए मामलों की रिपोर्ट है। इस महीने की शुरुआत में Jinping ने संकेत दिया था कि जीरो कोविड पॉलिसी में कोई छूट नहीं दी जाएगी। उनका कहना था कि यह वायरस को फैलने से रोकने के लिए लोगों की लड़ाई है। पिछले सप्ताह की शुरुआत में चीन के लगभग 28 शहरों में लॉकडाउन के साथ पाबंदिया लगाई गई थी। इससे ऐसे क्षेत्रों में लगभग 20.7 करोड़ लोगों पर असर पड़ा है जिनकी चीन के जीडीपी में लगभग एक-चौथाई हिस्सेदारी है।  
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  2. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  3. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  2. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  5. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  6. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  7. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  8. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  9. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.