• होम
  • news 461
  • ख़बरें
  • Micromax भारत में जल्द लॉन्च करेगी मेड इन इंडिया 5G फोन, जानें डिटेल्स

Micromax भारत में जल्द लॉन्च करेगी मेड इन इंडिया 5G फोन, जानें डिटेल्स

Micromax के एग्जिक्यूटिव ने इसके अलावा यह भी संकेत दिया है कि कंपनी जल्द ही माइक्रोमैक्स ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स को लॉन्च करेगी।

Micromax भारत में जल्द लॉन्च करेगी मेड इन इंडिया 5G फोन, जानें डिटेल्स

Micromax ने पिछले साल 2020 में भारत में Micromax In Note 1 और Micromax In 1b स्मार्टफोन को लॉन्च किया था

ख़ास बातें
  • Micromax 5G फोन की जानकारी एक वीडियो सेशन के जरिए दी गई है
  • Micromax जल्द ही एक TWS ईयरबड भी लॉन्च करेगी
  • Micromax In Note 1 को मिलेगा एंड्रॉयड 11 अपडेट
विज्ञापन
Micromax 5G फोन को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। Micromax के को-फाउंडर राहुल शर्मा ने एक यूजर के साथ वीडियो सेशन में इस बात की जानकारी दी है। कंपनी के एग्जिक्यूटिव ने इसके अलावा यह भी संकेत दिया है कि कंपनी जल्द ही माइक्रोमैक्स ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स को लॉन्च करेगी। कंपनी ने पिछले साल 2020 में भारत में Micromax In Note 1 और Micromax In 1b स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। इसके अलावा राहुल शर्मा ने यह भी जानकारी दी है कि Micromax In Note 1 को Android 11 का अपडेट मिलेगा। उन्होंने कहा है कि इस अपकमिंग सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद Micromax In 1b इस्तेमाल करने वाले यूजर्स का एक्सपीरियंस बढ़ जाएगा।            

Micromax के को-फाउंडर राहुल शर्मा ने 11 मिनट के वीडियो सेशन में जानकारी दी कि बेंगलुरु R&D सेंटर में टीम 5G फोन पर काम कर रही है। हालांकि कंपनी इस फोन को कब स्पेसिफिक टाइम पर लॉन्च करेगी, इस बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि उन्होंने कहा है कि कंपनी इस फोन को जल्द ही मार्केट में लॉन्च करेगी।   

Micromax ने इससे पहले पिछले साल दिसंबर में कहा था कि कंपनी 6जीबी रैम स्मार्टफोन को हाई डिस्प्ले रिफ्रेट रेट और लिक्विड कूलिंग के साथ पेश किया जाएगा। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस फोन को ऑफिशियल नहीं किया है। हालांकि अब ऐसा लगता है कि कंपनी इन स्पेसिफिकेशंस को अपने नए 5G फोन में दे सकती है।

Micromax की बेंगलुरु में R&D टीम न केवल 5G फोन को डेवलप करने में जुटी है, बल्कि कंपनी मोबाइल एसेसरीज भी डेवलप करने पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी की पहली एसेसरीज TWS ईयरबड के रूप में पेश हो सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Micromax, Micromax 5G, Micromax 1b sale
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  3. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  4. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  5. iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?
  6. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  7. iPhone 18 Pro आते ही Samsung Galaxy S26 सीरीज हो रही है महंगी? ₹20 हजार तक बढ़ेंगे दाम
  8. Xiaomi का नया Air Purifier 6C हवा साफ करने के साथ हटाएगा बदबू! इस कीमत में हुआ लॉन्च
  9. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  10. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »