• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • ज़ूक ज़ेड2 रियो एडिशन स्मार्टफोन में है 3 जीबी रैम, जानें सारी खूबियां

ज़ूक ज़ेड2 रियो एडिशन स्मार्टफोन में है 3 जीबी रैम, जानें सारी खूबियां

ज़ूक ज़ेड2 रियो एडिशन स्मार्टफोन में है 3 जीबी रैम, जानें सारी खूबियां
ख़ास बातें
  • ओरिजिनल ज़ूक ज़ेड2 को सबसे पहले मई में लॉन्च किया गया था
  • ज़ूक ज़ेड2 रियो एडिशन 2 अगस्त से चीन में मिलना शुरू हो जाएगा
  • ज़ूक ज़ेड2 रियो एडिशन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है
विज्ञापन
लेनोवो के ऑनलाइन ब्रांड ज़ूक ने रियो 2016 ओलंपिक गेम से पहले चीन में ज़ूक ज़ेड2 रियो एडिशन स्मार्टफोन पेश कर दिया है। कंपनी ने इससे पहले मई में ज़ूक ज़ेड2 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। ज़ूक ज़ेड2 रियो एडिशन ब्लैक और व्हाइट कलर में मिलेगा। इस स्मार्टफोन की कीमत 1,599 चीनी युआन (करीब 16,000 रुपये) है और यह चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।  फोन 2 अगस्त से चीन में मिलना शुरू हो जाएगा।

रियो ओलंपिक एडिशन फोन होने के बावजूद यह बिल्कुल ओरिजिनल ज़ेड2 की तरह ही दिखता है। इस स्मार्टफोन में स्पेशल कंटेट के तौर पर रियो 2016 ओलंपिक थीम वाले वॉलपेपर और थीम दी गई है।

ज़ूक ज़ेड2 रियो एडिशन के सारे स्पेसिफिकेशन ओरिजिनल ज़ेड2 जैसे ही हैं सिवाय इसके रैम और स्टोरेज के। इस स्मार्टफोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जबकि ओरिजिनल ज़ूक ज़े2 में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई थी।  ज़ूक ज़ेड2 रियो एडिशन स्मार्टफोन में 5 इंच का फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। यह हैंडसेट 2.15 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड देने वाले लेटेस्ट क्वालकॉम स्नपैड्रैगन 820 प्रोसेसर से लैस है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू इंटिग्रेटेड है।

इसका रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है जो एफ/ 2.2 अपर्चर और पीडीएफ फ़ीचर से लैस है। सेल्फी के लिए मौजूद है 8 मेगापिक्सल का सेंसर। यह सेंसर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला है। रियर कैमरा में फेस डिटेक्शन, पनोरमा मोड, इंटेलिजेंट एचडीआर और स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। फ्रंट कैमरा इंटेलिजेंट मेन और वीमेन ब्यूटी फ़ीचर के साथ आएगा। फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस इस स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 3500 एमएएच की बैटरी। यह हैंडसेट एंड्रॉयड पर आधारित ज़ेडआईयूआई 2.0 पर चलेगा।  

कनेक्टिविटी फ़ीचर की बात करें तो यह 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.1 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट से लैस है। लेनोवो ज़ूक ज़ेड2 रियो एडिशन हैंडसेट प्रॉक्सिमिटी, एंबियंट लाइट और हॉल सेंसर के साथ आएगा। फोन का डाइमेंशन 141.65×68.88×8.45 मिलीमीटर और वज़न 149 ग्राम है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lenovo, Lenovo zuk z2 specification, Lenovo Zuk Z2 price
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »