ज़ूक एज स्मार्टफोन लॉन्च, इसमें है 6 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर

विज्ञापन
अभिनव लाल, अपडेटेड: 20 दिसंबर 2016 16:00 IST
ख़ास बातें
  • लेनोवो ज़ूक एज के दो वेरिएंट पेश किए गए हैं
  • 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 2,299 चीनी युआन (करीब 22,500 रुपये) है
  • 6 जीबी रैम वाला वेरिएंट 2,499 चीनी युआन (करीब 24,500 रुपये) में मिलेगा
लेनोवो के ज़ूक ब्रांड ने चीन में मंगलवार को एज स्मार्टफोन लॉन्च किया। इस स्मार्टफोन की बिक्री घरेलू मार्केट में 1 जनवरी से शुरू होगी। लेनोवो ज़ूक एज के दो वेरिएंट पेश किए गए हैं। 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 2,299 चीनी युआन (करीब 22,500 रुपये) है और 6 जीबी रैम वाला वेरिएंट 2,499 चीनी युआन (करीब 24,500 रुपये) में मिलेगा। ज़ूक एज को सेरामिक व्हाइट और टाइटेनियम क्रिस्टल ब्लैक रंग में उपलब्ध कराया गया है।

ज़ूक एज की सबसे अहम खासियत 2.35 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर है। हैंडसेट में 5.5 इंच के फुल-एचडी टीडीडीआई डिस्प्ले के साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन है। इसमें ग्लास के नीचे एक यू टच फिंगरप्रिंट सेंसर है जिसके बारे में 0.09 सेकेंड में हैंडसेट अनलॉक करने का दावा किया गया है। यह बिल्ट-इन ब्लड ऑक्सीजन हॉर्ट रेट सेंसर के साथ आएगा।

डुअल सिम (नैनो सिम) ज़ूक एज एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित ज़ेडयूआई 2.5 पर चलता है। स्मार्टफोन का रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। यह एफ/2.2 अपर्चर, पीडीएएफ और सीएएफ हाइब्रिड ऑटोफोकस से लैस है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, यह 1.12 माइक्रॉन पिक्सल सेंसर से लैस है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए नहीं बढ़ाया जा सकेगा। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वी4.1 और जीपीएस/ ए-जीपीएस शामिल हैं। ज़ूक एज में 3100 एमएएच की बैटरी है और इसका डाइमेंशन 142.9x74.5x7.68 मिलीमीटर है। वज़न 160 ग्राम है। अन्य सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Zuk Edge, Zuk Edge Price, Mobiles, Android
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.