ज़ूक एज स्मार्टफोन अगले हफ्ते होगा लॉन्च, जानें इसके बारे में

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 29 नवंबर 2016 18:37 IST
लेनोवो का ज़ूक ब्रांड अगले हफ्ते एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। इसके ज़ूक एज के नाम से जाना जाएगा। बिना बेज़ल वाले इस स्मार्टफोन के बारे में कई जानकारियां अब तक लीक हो चुकी हैं।

लॉन्च इवेंट की तारीख का खुलासा तो अभी नहीं हुआ है। लेकिन ज़ूक के सीईओ चैंग चिंग ने वीबो के ज़रिए ऐलान किया है कि इस स्मार्टफोन को अगले हफ्ते लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ उन्होंने ज़ूक एज के प्रेस रेंडर भी रिलीज किए। हमने आपकी सुविधा के लिए लेनोवो के ज़ूक एज स्मार्टफोन के बारे में लीक हुई जानकारियों को एक जगह इकट्ठा किया है।

कीमत
अभी तक कीमत को लेकर कोई जानकारी लीक नहीं हुई है, लेकिन लेनोवो ज़ूक एज में पुरानी रणनीति को ही अपनाए जाने की उम्मीद है। यह मिड-रेंज सेगमेंट का हिस्सा होगा। याद रहे कि ज़ूक ब्रांड के आखिरी फोन ज़ूक ज़ेड2 की कीमत 1,799 चीनी युआन (भारत में लेनोवो ज़ेड2 प्लस की कीमत 17,999 रुपये से शुरू होती है) थी।  
Advertisement

डिज़ाइन
ज़ूक एज में बिना बेज़ल वाले डिस्प्ले और कर्व्ड एज स्क्रीन होने की ख़बरें आई थीं। लेकिन आधिकारिक तस्वीरों को देखकर कर्व्ड एज स्क्रीन होने की संभावना बेहद कम नज़र आती है। तस्वीरों में दिख रहे स्मार्टफोन में मेटल वाले किनारे, ग्लास बैक और डिस्प्ले के नीचे एक होम बटन है। कैमरा बैकपैनल के मध्य मौजूद है। और फ्लैश को इसके नीचे जगह दी गई है। स्पीकर ग्रिल, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट ज़ूक एज के निचले हिस्से में मौज़ूद हैं। डिवाइस को ब्लैक और व्हाइट कलर में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन
स्मार्टफोन को हाल ही में टीना पर भी लिस्ट किया गया था। इससे हैंडसेट के सारे स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए। लिस्टिंग के मुताबिक, ज़ूक एज में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम है। कयास तो 6 जीबी रैम वाले वेरिएंट को भी लॉन्च किए जाने के हैं।
Advertisement

ज़ूक एज स्मार्टफोन के 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज वाले मॉडल लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। एज स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। टीना लिस्टिंग के मुताबिक, यह एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित ज़ेडयूआई 2.0 स्किन पर चलेगा। इसमें 3000 एमएएच की बैटरी होगी। स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौज़ूद रहने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.