ज़ूक ज़ेड2 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च, 6 जीबी रैम से है लैस

विज्ञापन
Robin Sinha, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2016 18:38 IST
लेनोवो के ज़ूक ब्रांड ने अपना ज़ूक ज़ेड2 प्रो स्मार्टफोन चीन में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत चीन के मार्केट में 2699 चीनी युआन (करीब 27,600 रुपये) है। यह दाम 6 जीबी रैम और 128 स्टोरेज वाले वेरिएंट का है। इस वेरिएंट की बुकिंग शुक्रवार से कंपनी की चीनी वेबसाइट से की जा सकेगी। इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी वाले वेरिएंट की बुकिंग 10 मई से शुरू होगी। फिलहाल कंपनी ने इस मॉडल की कीमत का खुलासा नहीं किया है।

स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत 6 जीबी का रैम है। हाल के दिनों में चीन की कई स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने इस फ़ीचर को अपने डिवाइस का हिस्सा बनाया है। ज्ञात हो कि एलईईको एलई मैक्स 2, वर्नी अपोलो, मेज़ू प्रो 6 और वीवो एक्सप्ले5 एलीट जैसे चुनिंदा फोन भी 6 जीबी रैम के साथ आते हैं।

ज़ूक ज़ेड2 प्रो स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इसके ऊपर ज़ेडयूआई 2.0 स्किन मौजूद है। हैंडसेट में 5.2 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन सुपर एमोलेड 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। यह 2.15 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर से लैस है और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू इंटिग्रेटेड है।

स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो डुअल-टोन फ्लैश मॉड्यूल से लैस है। इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। ज़ूक 2 प्रो में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी4.2, जीपीएस और यूएसबी3.1 टाइप-सी कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 3100 एमएएच की बैटरी है जो क्वालकॉम क्विक चार्ज़ 3.0 को सपोर्ट करती है।
Advertisement

ज़ूक ज़ेड2 प्रो के पिछले हिस्से पर एक हार्ट रेट सेंसर भी मौजूद है। मेटल बॉडी डिजाइन वाले इस फोन में डिस्प्ले के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  7. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  8. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  9. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  10. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.