ज़ेडटीई नूबिया ज़ेड11 मिनी एस भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 मार्च 2017 12:26 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 23 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है
  • मल्टी टास्किंग को आसान बनाने के लिए मौजूद है 4 जीबी एलपीडीडीआर3 रैम
  • फ्रंट में सोनी आईएमएक्स258 सेंसर वाला 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ज़ेडटीई ने भारत में नूबिया ब्रांड का नया स्मार्टफोन नूबिया ज़ेड11 मिनी एस लॉन्च किया है। ज़ेडटीई नूबिया ज़ेड11 मिनी एस मंगलवार शाम 4 बजे से 16,999 रुपये में मिलेगा। यह कीमत 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की है। हैंडसेट खाकी ग्रे और मून गोल्ड कलर में उपलब्ध होगा। याद रहे कि इस हैंडसेट को पिछले साल अक्टूबर महीने में चीन में लॉन्च किया गया था। हालांकि, भारत में सिर्फ 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को फिलहाल उपलब्ध कराया गया है। जबकि स्थानीय मार्केट में 128 जीबी वाला मॉडल भी बेचा जाता है।

ज़ेडटीई नूबिया ज़ेड11 मिनी एस में 5.2 इंच का फुल एचडी (1920 x 1080 पिक्सल) 2.5डी कर्व्ड डिस्प्ले है। डिस्प्ले के ऊपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मौजूद है। ज़ेडटीई के इस फोन में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। मल्टी टास्किंग को आसान बनाने के लिए मौजूद है 4 जीबी एलपीडीडीआर3 रैम। हैंडसेट 200 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को भी सपोर्ट करेगा। यह हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आएगा, यानी आप दो सिम कार्ड या एक सिम कार्ड और माइक्रोएसडी कार्ड ही इस्तेमाल कर पाएंगे।


ज़ेडटीई के इस फोन की सबसे अहम खासियत कैमरा है। इस स्मार्टफोन में 23 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। यह सोनी आईएमएक्स318 सेंसर, पीडीएएफ, एफ/2.0 अपर्चर और एलईडी फ्लैश से लैस है। सेल्फी के दीवानों के लिए सोनी आईएमएक्स258 सेंसर वाला 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसका अपर्चर एफ/2.2 है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित नूबिया यूआई 4.0 पर चलेगा। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 3000 एमएएच की बैटरी।
Advertisement

फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस इस स्मार्टफोन 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, ग्लोनास और यूएसबी टाइप-सी कनेक्टिविटी फ़ीचर दिए गए हैं। डाइमेंशन 146.06×72.14×7.60 मिलीमीटर है और वज़न 158 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build and aesthetics
  • Capable set of cameras
  • All-day battery life
  • Snappy app and gaming performance
  • Bad
  • Slow charging times
  • Custom skin could use some refinement
  • No NFC
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

23-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.