• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • ज़ेडटीई नूबिया ज़ेड11 मैक्स में है 16 मेगापिक्सल कैमरा, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

ज़ेडटीई नूबिया ज़ेड11 मैक्स में है 16 मेगापिक्सल कैमरा, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

ज़ेडटीई नूबिया ज़ेड11 मैक्स में है 16 मेगापिक्सल कैमरा, जानें सारे स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
ज़ेडटीई ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन नूबिया ज़ेड11 मैक्स लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने ज़ेडटीई नूबिया ज़ेड11 मैक्स स्मार्टफोन की कीमत 1,999 चीनी युआन (करीब 20,000 रुपये) रखी है और इसकी बिक्री चीन में 16 जून से शुरू होगी। नूबिया ज़ेड11 मैक्स गोल्ड, ग्रे और सिल्वर कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

इसके साथ ही कंपनी ने फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो कलेक्टर एडिशन भी पेश किया है। इसकी कीमत 2,299 चीनी युआन (करीब 23,000 रुपये) है और इसकी बिक्री 18 जून से शुरू होगी। इस एडिशन के रियर पर रोनाल्डो के हस्ताक्षर और तस्वीर है। इसके साथ ही कस्टम वॉलपेपर, रियर कवर, सेल्फी स्टिक जैसी कई चीजें साथ आती हैँ।

अब बात नूबिया ज़ेड11 मैक्स के स्पेसिफिकेशन की, फोन में (1920 x 1080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का 6 इंच का सुपर एमोलेड 2.5 डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले दिया गया है। प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। किनारों पर 1.32 एमएम पतले बेज़ेल हैं। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 510 जीपीयू है। रैम 4 जीबी है। फोन में 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (200 जीबी तक) बढ़ा सकते हैं।
 

ज़ेडटीई के इस फोन में आईएमएक्स298 सेंसर, अपर्चर एफ/2.0, 6पी लेंस और डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं 5पी लेंस, एफ/2.4 अपर्चर, 80 डिग्री वाइड-एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

फोन एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर चलता है जिसके ऊपर नूबिया यूआई 3.9.9 स्किन दी गई है। हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाले इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन का डाइमेंशन 159.15×82.25×7.40 मिलीमीटर और वजन 185 ग्राम है। फोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

4जी एलटीई (वीओएलटीई के साथ) के अलावा यह फोन वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, ग्लोनास और यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर सपोर्ट करता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , ZTE, ZTE Mobile, ZTE Nubia Z11 Max, ZTE Nubia Z11 Max launch
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  2. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  3. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  4. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  5. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  6. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  7. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  8. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  9. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  10. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »