ज़ेडटीई ब्लेड ए910 और ब्लेड वी7 मैक्स लॉन्च, जानें इनके बारे में

विज्ञापन
Robin Sinha, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2016 12:13 IST
ज़ेडटीई ने गुरुवार को चीन की राजधानी बीजिंग में अपने ब्लेड पोर्टफॉलियो के दो नए स्मार्टफोन ज़ेडटीई ब्लेड ए910और ब्लेड वी7 मैक्स लॉन्च किए। ब्लेड ए910 के 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1,299 चीनी युआन (करीब 13,000 रुपये) है। वहीं, 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 1,499 चीनी युआन (करीब 15,000 रुपये) में मिलेगा। ब्लेड वी7 मैक्स का 3 जीबी रैम वाला वेरिएंट 1,799 चीनी युआन ( करीब 18,000 रुपये) और 4 जीबी रैम वर्ज़न 1,999 चीनी युआन (करीब 20,000 रुपये) में उपलब्ध होगा। कंपनी ने फिलहाल इस हैंडसेट को चीन के बाहर लॉन्च करने के बारे में खुलासा नहीं किया है।

ज़ेडटीई ब्लेड वी7 मैक्स स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इसके ऊपर कंपनी के एमआईफेवर यूआई का इस्तेमाल किया गया है। 5.5 इंच फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले वाले इस  हैंडसेट में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके 3 जीबी या 4 जीबी रैम वाले वेरिएंट उपलब्ध होंगे।
 

स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस और एलईडी फ्लैश से लैस है। ज़ेडटीई ब्लेड वी7 मैक्स की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो यह 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी से लैस है। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करती है 3000 एमएएच की बैटरी। फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस इस फोन का डाइमेंशन 154x76.5x7.2 मिलीमीटर है।

(जानें: ज़ेडटीई ब्लेड वी7 मैक्स बनाम ब्लेड ए910)

ब्लेड ए910 स्मार्टफोन स्पेसिफिकेशन के लिहाज से ब्लेड वी7 मैक्स की तुलना में थोड़ा कमज़ोर है। इस डुअल सिम फोन में 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन एमोलेड डिस्प्ले है। यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है इसके ऊपर एमआईफेवर यूआई वी3.5 का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए माली-टी720 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इसके भी 2 जीबी और 3 जीबी रैम वाले वेरिएंट उपलब्ध होंगे।
Advertisement

स्टोरेज के लिहाज से यूज़र के लिए 16 जीबी / 32 जीबी का विकल्प मौजूद होगा और दोनों ही माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) को सपोर्ट करेंगे। ब्लेड ए910 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो पीडीएएफ और एलईडी फ्लैश से लैस है।

फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। डाइमेंशन 152x75x6.9 मिलीमीटर है और पावर देने के लिए मौजूद है 2540 एमएएच की बैटरी। इसके कनेक्टिविटी फ़ीचर ब्लेड वी7 मैक्स वाले ही हैं। इसमें अतिरिक्त एनएफसी कनेक्टिविटी फ़ीचर भी मौजूद है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.