ज़ेडटीई ब्लेड ए1 बजट फोन लॉन्च, 13 मेगापिक्सल के कैमरे से है लैस

ज़ेडटीई ब्लेड ए1 बजट फोन लॉन्च, 13 मेगापिक्सल के कैमरे से है लैस
विज्ञापन
ज़ेडटीई ने ब्लेड एक्स9, ब्लेड एक्स5 और ब्लेड एक्स3 स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद ब्लेड सीरीज का नया स्मार्टफोन ब्लेड ए1 चीन में लॉन्च किया है। कंपनी ने इस हैंडसेट की कीमत 599 चीनी युआन (करीब 6,300 रुपये) रखी है और इसे 11 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा। फिलहाल, हैंडसेट को चीन के बाहर लॉन्च किए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है।

ज़ेडटीई ब्लेड ए1 एक डुअल-सिम डुअल स्टैंडबाय स्मार्टफोन है। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा और इसके ऊपर मीफेवर 3.2 यूआई का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6735 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम का मौजूद होगा। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
 
zte blade a1 front

हैंडसेट में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 293 पीपीआई। 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे से लैस इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। इसमें रियर कैमरा लेंस के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है जो स्मार्टफोन की अहम खासियतों से एक है। प्लास्टिक बिल्ड वाला यह स्मार्टफोन स्मार्ट व्हाइट, वाइब्रेंड यलो, ड्रीम ग्रीन, कूल ब्लू और स्पेस ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 142x70.2x8.9 मिलीमीटर है। इसको पावर देने का काम करेगी 2800 एमएएच की बैटरी।

गौरतलब है कि ज़ेडटीई ने पिछले महीने ही एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलने वाले तीन मिड-रेंज स्मार्टफोन ब्लेड एक्स3, ब्लेड एक्स5 और ब्लेड एक्स9 पेश किए थे। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹7 हजार से कम में 200 इंच स्क्रीन पर देखें सिनेमा! XElectron ने भारत में लॉन्च किया नया प्रोजेक्टर
  2. GATE 2027 की ऑफिशियल वेबसाइट लॉन्च, परीक्षा से लेकर सिलेबस में बदलाव तक मिलेगी सभी जानकारी
  3. Samsung Galaxy Z Fold 8, Z Flip 8 और Galaxy Watch 9 सीरीज की कीमत लॉन्च से पहले आई सामने
  4. Realme C100x vs Redmi 15A 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. ₹26000 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone, ये है पूरी डील
  6. Moto Pad 70 Groove जल्द होगा भारत में लॉन्च, 10,200mAh की बैटरी
  7. Oppo A7 Pro Max में मिल सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
  8. Samsung के Galaxy Z Fold 8 की 28 लाख यूनिट्स की हो सकती है मैन्युफैक्चरिंग
  9. ट्रंप के सोशल मीडिया पोस्ट से होगी कमाई? लेकिन पहले चुकाने पड़ सकते हैं ₹85 लाख
  10. जापान में इंसानों के लिए आया अनोखा रेफ्रिजरेटर, मात्र 5 मिनट में ठंडा करता है शरीर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »