ज़ेडटीई ने लॉन्च किए तीन 4जी एंड्रॉयड स्मार्टफोन

ज़ेडटीई ने लॉन्च किए तीन 4जी एंड्रॉयड स्मार्टफोन
विज्ञापन
पिछले हफ्ते शंघाई में ब्लेड एस7 स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद अब ज़ेडटीई ने एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलने वाले तीन मिड-रेंज स्मार्टफोन ब्लेड एक्स3, ब्लेड एक्स5 और ब्लेड एक्स9 पेश किए हैं। इनमें ब्लेड एक्स9 सबसे महंगा है। इसकी कीमत है 17,990 रसियन रूबल (करीब 18,400 रुपये)। ब्लेड एक्स5 और ब्लेड एक्स3 की कीमत क्रमशः 10,990 (करीब 11,200 रुपये) और 8,990 (करीब 9,200 रुपये) रसियन रूबल है। फिलहाल इस हैंडसेट को अन्य मार्केट में उपलब्ध कराए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

ज़ेडटीई ब्लेड एक्स9 एक डुअल-सिम कार्ड फोन है। इसमें 4जी एलटीई के लिए सपोर्ट मौजूद है। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। स्मार्टफोन में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस डिस्प्ले है। हैडसेट 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615 प्रोसेसर और 2 जीबी के रैम से लैस होगा। इसमें ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 405 जीपीयू इंटिग्रेटेड है।

स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और इसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। ब्लेड एक्स9 में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, एफएम रेडियो और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। डिवाइस में रियर कैमरे के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। 155.3x77.2x8.55 मिलीमीटर डाइमेंशन वाले इस डिवाइस का वज़न है 160 ग्राम। स्मार्टफोन में 3000 एमएएच की बैटरी है। मेटल बॉडी वाला यह हैंडसेट गायरोस्कोप, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर के साथ आएगा।
zte blade x5
ज़ेडटीई ब्लेड एक्स5 में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 2400 एमएएच की बैटरी है। हैंडसेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735 प्रोसेसर के साथ 1 जीबी का रैम मौजूद है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में 8 मेगापिक्सल का कैमरा भी। हैंडसेट का डाइमेंशन 142x70.4x8.9 मिलीमीटर है और वज़न 129 ग्राम। इस हैंडसेट के कनेक्टिविटी फ़ीचर ब्लेड एक्स9 वाले ही हैं।
 
zte blade x3
ज़ेडटीई ब्लेड एक्स3 के ज्यादातर ब्लेड एक्स5 वाले ही हैं। फ़र्क सिर्फ कैमरा रिज़ॉल्यूशन, सीपीयू और बैटरी के साथ आता है। इस हैंडसेट में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं मौजूद है। 8 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। डिवाइस की बैटरी 4000 एमएएच की है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 145x71.5x8.9 मिलीमीटर है और वज़न 160.9 ग्राम।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
  2. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  3. ISRO ने अंतरिक्ष में भेजा सबसे एडवांस सैटेलाइट, 3600 किमी की ऊंचाई से देश पर रखेगा नजर
  4. TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत
  5. Google Pixel 10 मिल रहा ₹13000 सस्ती कीमत पर, जानें क्या है पूरा ऑफर
  6. Amazon में निकलीं 1.6 लाख नौकरियां, त्यौहारी सीजन में होंगी भर्तियां!
  7. Redmi 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा खरीदना चाहिए?
  8. दो iPhone चलेंगे 1 ही सिम से! Apple ला रही गजब का फीचर, जानें कैसे करेगा काम
  9. Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
  10. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »