ZTE Axon 11 5G फोन स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर और 4,000 एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च

ZTE Axom 11 5G फोन तीन वेरिएंट में उपलब्ध होगा। फोन के 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत CNY 2698 (लगभग 28,890 रुपये) है।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 24 मार्च 2020 11:40 IST
ख़ास बातें
  • ZTE Axon 11 5G को भारत में लाए जाने की जानकारी नहीं
  • चार रियर कैमरों के साथ आता है ज़ेडटीई एक्सॉन 11 5जी
  • ज़ेडटीई एक्सॉन 11 5जी फोन 4K रिजॉल्यूशन वीडियो कैप्चर कर सकता है

ZTE Axom 11 5G में दिया गया है 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा

ZTE ने चीन में सोमवार को अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन ZTE Axon 11 5G लॉन्च कर दिया। इस फोन में स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर और 4,000 एमएएच बैटरी है। डिज़ाइन की बात करें तो ज़ेडटीई का यह फोन वाटरड्रॉप नॉच और क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। यह फोन तीन वेरिएंट में उपलब्ध होगा, हालांकि रंग का विकल्प महज एक ही मिलेगा। फिलहाल, ज़ेडटीई एक्शन 11 5जी फोन चीन में ही उपलब्ध कराया जाएगा। खबरें हैं कि आने वाले महीनों में इस फोन को अन्य मार्केट में भी लाया जाएगा। इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं, यह अभी तक साफ नहीं हुआ है।
 

ZTE Axon 11 5G price

ज़ेडटीई का यह लेटेस्ट एक्सॉन 11 5जी फोन तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा। ZTE Axon 11 5G फोन के 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत CNY 2698 (लगभग 28,890 रुपये) है, जबकि इसके 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत  CNY 2998 (लगभग 32,100 रुपये) है। इसके टॉप वेरिएंट 8 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट की कीमत CNY 3398 (लगभग 36,390 रुपये) है।
 

ZTE Axon 11 5G specifications, features

ज़ेडटीई एक्शन 11 5जी फोन एंड्रॉयड 10 अधारित मीफेवर 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है और इस फोन में 6.47 इंच का कर्व्ड एमोलेड फुल एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल्स) डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन के सबसे ऊपर वाटरड्रॉप नॉच में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है और इसमें एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद है। इसके अलावा फोन की इंटरनल स्टोरेज क्षमता माइक्रो एसडीकार्ड के सपोर्ट से 2 टीबी तक बढ़ाई जा सकती है।

कैमरे की बात करें तो फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का है और इसके साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर भी दिया गया है। इसके अलावा फोन में 2 मेगापिक्सल के दो अन्य सेंसर्स फोटोग्राफ में बेहतर डेप्थ के लिए दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि स्मार्टफोन का कैमरा 4K रिजॉल्यूशन वीडियो को 60एफपीएस पर भी कैप्चर कर सकता है। इस फोन में वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर भी दिया गया है, जिसमें आपको भिन्न-भिन्न प्रकार के वीडियो एडिटिंग टूल्स दिए जाएंगे।  
Advertisement

ज़ेडटीई एक्शन 11 5जी फोन में अन्य फीचर जैसे हाइब्रिड सिम स्लॉट, ब्लूटूथ 5.1, एनएफसी, क्विक चार्ज 4+ विकल्प और ईयरफोन के द्वारा हाई-फाई ऑडियो अनुभव दिया जाएगा। 159.2x73.4x7.9 मिलीमीटर नाप वाले इस फोन का वज़न 168 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.47 इंच

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.