• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • ज़ेडटीई ने लॉन्च किया फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस बजट स्मार्टफोन, जानें कीमत

ज़ेडटीई ने लॉन्च किया फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस बजट स्मार्टफोन, जानें कीमत

ज़ेडटीई ने लॉन्च किया फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस बजट स्मार्टफोन, जानें कीमत
विज्ञापन
ज़ेडटीई ने अपना नया बजट स्मार्टफोन ब्लेड ए2 लॉन्च कर दिया है। ज़ेडटीई ब्लेड ए2 699 चीनी युआन (करीब 7,110 रुपये) में सिल्वर, ग्रे और गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा। यह फोन फिलहाल जेडीडॉटकॉम पर चीन में खरीदने के लिए उपलब्ध है। फोन की बिक्री 15 जून से शुरू होगी।

ज़ेडटीई के इस स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कंपनी का कहना है कि 360 डिग्री फिंगरप्रिंट सेंसर फोन को 0.3 सेकेंड में ही फोन को अनलॉक कर देता है।

ज़ेडटीई ब्लेड ए2 में ( 720 x 1280 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का 5 इंच एचडी आईपीएस 2.5 डी कर्व्ड डिस्प्ले है। फोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750 64-बिट प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली टी860 जीपीयू है। ज़ेडटीई के इस फोन में 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (128 जीबी तक) तक बढ़ाया जा सकता है।

ज़ेडटीई के इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जो फेज-डिटेक्शन ऑटो-फोकस (पीडीएएफ) फीचर के साथ आता है। एलईडी फ्लैश के साथ फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। हाइब्रिड सिम सपोर्ट के साथ आने वाले इस फोन में दो सिम या एक सिम और एक माइक्रोएसडी कार्ड का विकल्प मौजूद रहेगा।

यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। फोन का डाइमेंशन 143.8 x 70.2 x 7.9 मिलीमीटर और वजन 135 ग्राम है। ज़ेडटीई के इस स्मार्टफोन में 2500 एमएएच की बैटरी दी गई है। 4 जी एलटीई के अलावा यह स्मार्टफोन वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0 और जीपीएस, ए-जीपीएस जैसे कनेक्टविटी फीचर सपोर्ट करता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »