यू यूनीक प्लस और यूरेका एस लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 अगस्त 2016 16:46 IST
माइक्रोमैक्स के यू टेलीवेंचर्स ब्रांड ने अपनी यू सीरीज के दो नए स्मार्टफोन यूरेका एस और यूनीक प्लस लॉन्च किए हैं। गौर करने वाली बात है कि यू यूरेका एस और यू यूनीक प्लस को हाल ही में कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था। यू यूरेका एस स्मार्टफोन 12,999 रुपये में देशभर के रिटेल स्टोर में उपलब्ध है। यू यूनीक एस स्मार्टफोन की कीमत 6,999 रुपये है और इसे भी देशभर के रिटेल स्टोर में उपलब्ध करा दिया गया है।

यू यूरेका एस में 5.2 इंच का फुल-एचडी(1920x1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले दिया गया है। प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 है। स्क्रीन की डेनसिटी 423 पीपीआई है। फोन में 1.7 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर 64-बिट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 405 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। यू के इस स्मार्टफोन में 3 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी  जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाया जा सकता है।
 

बात करें कैमरे की तो इस फोन में एलईडी फ्लैश, अपर्चर एफ/2.2 के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। कैमरे से 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं। वहीं, अपर्चर एफ/2.2, 84-डिग्री वाइड-एंगल लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाला यह फोन पुराने एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है।

इस फोन में 3000 एमएएच की बैटरी है जो क्विकचार्ज 1.0 टेक्नोलॉजी के साथ आती है। बैटरी के बारे में 9 घंटे तक के टॉक टाइम और 300 घंटे तक के स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। 4जी एलटीई के अलावा इस फोन में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस जैसे फीचर दिए गए हैं।
Advertisement

अब बात यू यूनीक प्लस की। यह पिछले साल सितंबर में लॉन्च किए गए यू यूनीक स्मार्टफोन का ही बड़ा वेरिएंट हैं। दोनों स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं, सिवाय यूनीक प्लस में दिए गए 2 जीबी रैम के। यह ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलेगा।
Advertisement
 

यू यूनीक प्लस स्मार्टफोन में 4.7 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 312 पीपीआई। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 2 प्रोटेक्शन मौजूद है। स्मार्टफोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम और एड्रेनो 306 का इस्तेमाल किया गया है।

स्मार्टफोन 8 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यू यूनीक में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। इसमें 83 डिग्री वाइड एंगल वाला 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.