यू यूनिकॉर्न फ्लैगशिप स्मार्टफोन से आज उठेगा पर्दा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 मई 2016 11:09 IST
लंबे इंतज़ार के बाद माइक्रोमैक्स के यू ब्रांड के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन यू यूनिकॉर्न को 31 मई यानी आज लॉन्च किया जाएगा। कंपनी अपने अगले फ्लैगशिप यू यूनिकॉर्न के लिए 'रीडिफाइनिंग फ्लैगशिप' के नाम से कैंपेन चला रही है। इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में तो बहुत कुछ पता नहीं चल पाया है लेकिन यह तय है कि फोन के स्पेसिफिकेशन फ्लैगशिप डिवाइस वाले होंगे। आधिकारिक पुष्टि की बात करें तो इसका ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर बेचा जाना तय है। यह जानकारी कंपनी और फ्लिपकार्ट द्वारा ही दी गई है।

याद रहे कि इस महीने की शुरुआत में ही कंपनी ने यू यूनिकॉर्न को 19 मई को लॉन्च करने के संबंध में मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए थे। लेकिन इसी तारीख को पांच राज्यों में हुए चुनाव के वोटों की गिनती के कारण लॉन्च को 31 मई के लिए टाल दिया गया।
 

इसके अलावा कंपनी द्वारा जारी किए टीजर से यू यूनिकॉर्न फ्लैगशिप की कीमत के बारे में संकेत दिए गए थे। पता चला है कि इसकी कीमत मिडरेंज सेगमेंट में होगी। इसके अलावा यू यूनिकॉर्न फ्लैगशिप स्मार्टफोन एंड्रॉयड पर चलने वाला इस ब्रांड का पहला स्मार्टफोन होगा। इसमें कंपनी का ख़ास फ़ीचर अराउंड यू इंटिग्रेटेड होगा।

इससे पहले रविवार को यू के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस स्मार्टफोन का एक टीजर जारी किया गया। जिसमें फोन को करीब से देखा जा सकता है। इस टीजर में फोन को नीचे और ऊपर की तरफ से दिखाया गया है।
Advertisement

गौरतलब है कि हाल ही में 'यू5530' कोडनेम से माइक्रोमैक्स के एक हैंडसेट को बेंचमार्क साइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया था। बेंचमार्क साइट की लिस्टिंग से हैंडसेट के कई स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर का खुलासा हुआ था।
Advertisement

लिस्टिंग के मुताबिक, माइक्रोमैक्स का यू5530 हैंडसेट 1.8 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक के हीलियो पी10 ओक्टा-कोर प्रोससर से लैस है। इसके अलावा हैंडसेट में 4 जीबी रैम है। बेंचमार्क टेस्ट में स्मार्टफोन को सिंगल कोर टेस्ट में 816 और मल्टी कोर टेस्ट में 3059 प्वाइंट मिले।

याद रहे कि माइक्रोमैक्स के यू टेलीवेंचर्स का आखिरी फोन यू यूरेका नोट था जिसे पिछले महीने ही लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन 13,499 रुपये की कीमत में ब्लैक कलर में उपलब्ध है। यू यूरेका नोट में (1920 x 1080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का 6 इंच फुल एचडी डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 367 पीपीआई है। फोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6753टी प्रोसेसर है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.