यू यूनिकॉर्न फ्लैगशिप स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर मिलेगा

यू यूनिकॉर्न फ्लैगशिप स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर मिलेगा
विज्ञापन
माइक्रोमैक्स के यू टेलीवेंचर्स ब्रांड के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन यू यूनिकॉर्न का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। इस फोन के लॉन्च को लेकर पिछले काफी समय से खबरें जोरों पर हैं। अब इस स्मार्टफोन के ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर मिलने की आधिकारिक पुष्टि हो गई है।

फ्लिपकार्ट ने सोमवार को एक जिफ तस्वीर ट्वीट की। इसके साथ ही लिखा, ''पता चला कि यू यूनिकॉर्न पहुंच गया है।'' हालांकि, फ्लिपकार्ट पर इस स्मार्टफोन के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी गई।

इससे पहले रविवार को यू के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस स्मार्टफोन का एक टीजर जारी किया गया। जिसमें फोन को करीब से देखा जा सकता है। इस टीजर में फोन को नीचे और ऊपर की तरफ से दिखाया गया है। इसके साथ ही इस टीजर में कंपनी ने फोन के फ्लिपकार्ट पर 31 मई से उपलब्ध होने का खुलासा भी किया है।

यू यूनिकॉर्न को 31 मई को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने पांच राज्यों में वोटों की गिनती के मद्देनज़र इसी हफ्ते गुरुवार को होने वाले लॉन्च को टालने का फैसला किया था।

इस महीने की शुरुआत में ही कंपनी ने यू यूनिकॉर्न को 19 मई को लॉन्च करने के संबंध में मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए थे। इस इनवाइट में कहा गया था, ''कल्पना जल्द ही हकीकत बनेगी। रीडिफाइनिंग फ्लैगशिप। (इस महीने फ्लैगशिप फिर परिभाषित होगा)।'' कंपनी अपने इस हैंडेसेट के लिए पहले से ही 'रीडिफाइनिंग फ्लैगशिप' का कैंपेन चला रही है।

इसके अलावा कंपनी द्वारा जारी किए टीजर से यू यूनिकॉर्न फ्लैगशिप की कीमत के बारे में संकेत दिए गए थे। यू ने पहले ही इस बात की पुष्टि कर दी है कि अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन एंड्रॉयड पर चलेगा जिसमें अराउंड यू इंटीग्रेट रहेगा। यू द्वारा फ्लैगशिप स्मार्टफोन यू यूनिकॉर्न को सिर्फ ऑनलाइन बेचे जाने की ही उम्मीद है।

हाल ही में कंपनी ने अपने 'प्रोजेक्ट हाइवे' के बारे में भी जानकारी दी थी जिसके तहत कंपनी चाहती है कि कम्युनिटी डेवलेपर और दूसरे लोग कंपनी के सोर्स कोड में योगदान दें।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Yu, Yu unicorn, Yu Unicorn smartphone
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »