• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • YouTube Premium Lite लॉन्च! कम कीमत में मिलेगा ऐड फ्री एक्सपीरियंस, लेकिन कुछ फीचर्स गायब

YouTube Premium Lite लॉन्च! कम कीमत में मिलेगा ऐड-फ्री एक्सपीरियंस, लेकिन कुछ फीचर्स गायब

भले ही YouTube ने 7.99 अमेरिकी डॉलर का एक किफायती प्रीमीयम प्लान लॉन्च किया हो, लेकिन इसमें यूजर्स को कुछ बातों का ध्यान रखना होगा।

YouTube Premium Lite लॉन्च! कम कीमत में मिलेगा ऐड-फ्री एक्सपीरियंस, लेकिन कुछ फीचर्स गायब

Photo Credit: YouTube

ख़ास बातें
  • YouTube ने अमेरिका में Premium Lite सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च किया
  • यह $7.99 (करीब 695 रुपये प्रति माह) में मिलेगा
  • म्यूजिक वीडियो, Shorts और सर्च-ब्राउजिंग के दौरान विज्ञापन दिख सकते हैं
विज्ञापन
YouTube ने अमेरिका में Premium Lite नाम का एक नया सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च किया है, जो $7.99 (करीब 695 रुपये प्रति माह) में मिलेगा। यह प्लान उन यूजर्स के लिए है जो सिर्फ ऐड-फ्री वीडियो स्ट्रीमिंग चाहते हैं, लेकिन स्टैंडर्ड YouTube Premium ($13.99 यानी करीब ₹1,200) की पूरी कीमत नहीं चुकाना चाहते। हालांकि, इस कम कीमत का मतलब है कि इसमें कुछ फीचर्स की कमी होगी। YouTube ने बताया कि यह नया प्लान ज्यादातर वीडियो पर ऐड-फ्री एक्सपीरियंस देगा, लेकिन म्यूजिक वीडियो, Shorts और सर्च-ब्राउजिंग के दौरान विज्ञापन दिख सकते हैं।

भले ही YouTube ने 7.99 अमेरिकी डॉलर का एक किफायती प्रीमीयम प्लान लॉन्च किया हो, लेकिन इसमें यूजर्स को कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। YouTube के मुताबिक, नए Premium Lite प्लान में YouTube Music का एक्सेस नहीं मिलेगा, यानी इसमें बैकग्राउंड प्लेबैक और म्यूजिक डाउनलोड जैसी सुविधाएं नहीं होंगी। वहीं, नया प्लान ज्यादातर वीडियो पर ऐड-फ्री एक्सपीरियंस देगा, लेकिन म्यूजिक वीडियो, Shorts और सर्च-ब्राउजिंग के दौरान विज्ञापन दिख सकते हैं।

YouTube ने यह भी कहा है कि यह पायलट प्रोग्राम अभी अमेरिका में शुरू हुआ है और जल्द ही ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी और थाईलैंड जैसे देशों में उपलब्ध होगा। भारत को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है। नया प्लान उन यूजर्स के लिए सही हो सकता है जो सिर्फ रेगुलर वीडियो कंटेंट बिना विज्ञापन देखना चाहते हैं, लेकिन म्यूजिक स्ट्रीमिंग की जरूरत नहीं महसूस करते।

कंपनी इस साल अपनी 20वीं वर्षगांठ मना रही है और अब तक 125 मिलियन (12.5 करोड़) सब्सक्राइबर्स तक पहुंच चुकी है, जिसमें ट्रायल यूजर्स भी शामिल हैं। Premium Lite के साथ YouTube ज्यादा से ज्यादा लोगों को ऐड-फ्री एक्सपीरियंस देने और अपने सब्सक्रिप्शन बेस को बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।

भारत में YouTube Premium प्लान्स की बात करें तो यहां ऐड-फ्री एक्सपीरियंस के लिए YouTube Premium की कीमत 129 रुपये प्रति माह से शुरू होती है। इसमें YouTube Music, बैकग्राउंड प्लेबैक, डाउनलोड्स और YouTube Originals का एक्सेस मिलता है। फैमिली प्लान 189 रुपये प्रति माह और स्टूडेंट प्लान 79 रुपये प्रति माह में उपलब्ध है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »